एक्सप्लोरर

IND vs ENG: शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड में ठोका शतक, फिर अंग्रेजों को दे डाली चेतावनी; जानें क्या कहा

IND vs ENG Test: शार्दुल ठाकुर ने 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड टीम को चेतावनी दी है. पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा.

India vs England Test Series 2025: शार्दुल ठाकुर डेढ़ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. वो अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने इंग्लिश टीम को चेतावनी दे दी है. शार्दुल का कहना है कि वो इंग्लैंड में अपना बेस्ट देने आए हैं और भारत से बाहर सीरीज जीतना हमेशा एक खास याद देकर जाता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि टीम के अंदर एक नई ऊर्जा होना अच्छा है. उन्होंने कहा, "युवा खिलाड़ी उभर कर आए हैं और नए टैलेंट को उभरते देखना हमेशा अच्छा होता है. इंग्लैंड टीम अब एक अलग तरह का क्रिकेट खेल रही है, लेकिन हम भी यहां अच्छा करने आए हैं और इंग्लिश टीम को जरूर चौंकाना चाहेंगे."

शार्दुल ठाकुर समय-समय पर अपनी गेंदबाजी के अलावा बैटिंग से भी शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में सीरीज जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी. यह भी बताते चलें कि टीम इंडिया यहां एक ऐतिहासिक कारनामा कर सकती है क्योंकि भारत ने पिछले 18 साल से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

इंग्लैंड की पिचों पर शार्दुल ठाकुर का बल्लेबाजी रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. उन्होंने अभी तक इंग्लैंड में खेली 7 पारियों में 173 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं. ठाकुर इसलिए भी चर्चा में रहे क्योंकि हाल ही में उन्होंने इंट्रास्क्वाड मैच में नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी.

बिना विराट-रोहित के खेलेगी भारतीय टीम

बीते मई महीने में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा चुका है. विराट-रोहित के ना होने से मिडिल ऑर्डर बैटिंग संभवतः कमजोर हो गई है. टीम में उनकी जगह कौन लेगा, यह बहुत जटिल सवाल बना हुआ है.

 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget