एक्सप्लोरर

शेन वॉर्न ने ‘नो स्पिन’ में किया कैफ के 'घमंड', मुनाफ की असली उम्र और जडेजा की करतूतों का खुलासा

शेन वॉर्न ने अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' में भारत के सीनियर क्रिकेटरों के अंहकारी मानसीकता के बारे में खुलासा किया है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने अपनी आत्मकथा ‘नो स्पिन’ में भारतीय खिलाड़ियों के बारे में कुछ रोचक खुलासा किया है. इस खुलासे में वॉर्न ने मोहम्मद कैफ के घमंडी रवैये, मुनाफ पटेल की असली उम्र और रविंद्र जडेजा की करतूतों के बारे में लिखा है.

वॉर्न ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए एक स्टार भारतीय खिलाड़ी के अहंकार, एक युवा को भविष्य का खिलाड़ी बनाने में योगदान और खिलाड़ियों के साथ बिताये हल्के-फुल्के पलों का जिक्र किया हैं.

वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सत्र की विजेता रही थी. उन्होंने मोहम्मद कैफ की घटना का जिक्र किया जिससे पता चलता है कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खेल सभ्यता में क्या अंतर है.

वार्न लिखते है, ‘‘ मोहम्मद कैफ ने कुछ ऐसा किया जिसका हल तुरंत करना जरूरी था. जब हम राजस्थान रॉयल टीम के तौर पर होटल पहुंचे तो सभी खिलाड़ी अपने-अपने रूम की चाबी लेकर चले गये.’’

उन्होंने बताया, ‘‘ कुछ मिनट बाद जब मैं टीम के मालिकों के साथ रिसेप्शन पर बात-चीत कर रहा था तभी कैफ वहां पहुंचे और उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से कहा ‘मैं कैफ हूं’.

रिसेप्शनिस्ट ने कहा,‘ हां, मैं किस तरह आपकी मदद कर सकता हूं’. कैफ ने फिर से जवाब दिया, ‘ मैं कैफ हूं’.’’

वार्न इसके बाद कैफ के पास पहुंचे और उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है उन्हें पता है, आप कौन है, आप क्या चाहते है?

कैफ ने जवाब दिया, ‘हर खिलाड़ी की तरह मुझे भी छोटा कमरा मिला है.’ मैंने कहा, ‘आप बड़ा कमरा चाहते है या कुछ और.’ उन्होंने फिर से वही जवाब दिया मैं कैफ हूं. मैं सीनियर खिलाड़ी हूं, एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हूं, इस लिए मुझे बड़ा कमरा चाहिए.’’

वार्न ने आगे लिखा, ‘‘ मैंने उन्हें कहा कि हर किसी को एक तरह का ही कमरा मिला है. सिर्फ मुझे बड़ा कमरा मिला है क्योंकि मुझे कई लोगों से मुलाकात करनी होती है. इसके बाद कैफ वहां से चले गये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह समझने में देर नहीं लगा कि सीनियर भारतीय खिलाड़ी खुद को ज्यादा तरजीह मिलने की उम्मीद करते है. इसलिए सबका सम्मान पाने के लिए मुझे सब के लिए एक समान नियम बनाना होगा.’’

उन्होंने मुनाफ की उम्र पर भी मजाक किया. वार्न ने जब मुनाफ से उनकी उम्र के बारे में पूछा तो मुनाफ ने उन्हें कहा, ‘‘ कप्तान, आप मेरी असली उम्र जानना चाहते है या आईपीएल की उम्र.’’

वार्न ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ जानना चाहता हूं की आपकी उम्र क्या हैं?’’

मुनाफ के जवाब ने वार्न को प्रभावित किया. मुनाफ ने कहा, ‘‘ मैं 24 का हूं लेकिन मेरी असली उम्र 34 साल है. मैं आपको अपनी आईपीएल उम्र बताउंगा जो 24 हैं क्योंकि मै यहां ज्यादा समय के लिए खेलना चाहता हूं. अगर मै 34 का रहूंगा तो कोई मेरा चयन नहीं करेगा. जितना अधिक संभव हो मैं 30 साल से कम उम्र का रहना चाहता हूं.’’

वार्न ने इस किताब में रविन्द्र जड़ेजा की अनुशासनहीनता का भी जिक्र किया है.

वार्न के मुताबिक, ‘‘ जब से हमने खेल को लेकर उसके रवैये और जोश को देखा तब से उसे पसंद करने लगे. उसमे कुछ ‘करिश्में’ वाली बात थी इसलिए हमने उसे थोड़ी रियायत दे दी लेकिन उसके साथ अनुशासन की समस्या थी जो युवा खिलाड़ियों को गलत मार्ग की ओर ले जाता.’’

वार्न ने लिखा, ‘‘ हम कुछ चीजों को नजरअंदाज कर सकते है लेकिन कोई बार-बार देर से आये ये मंजूर नहीं और जड़ेजा लेटलतीफ थे. स्टेडियम में अभ्यास के लिए होटल से बस सुबह नौ बजे निकल गयी लेकिन जडेजा बस में नहीं पहुंचे. वह मैदान भी लेट पहुंचे . वापसी में मैंने बीच रास्ते में बस रूकवाया और लेट आने वाले खिलाड़ी को वहां से पैदल होटल आने को कहा, इस पर एक खिलाड़ी ने चुटकी ली तो मैंने उसे भी यही सजा दी. इसके बाद कोई खिलाड़ी लेट नहीं करता था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget