एक्सप्लोरर

Exclusive: क्लीनचिट के बाद शमी ने पहली बार अपना पक्ष रखते हुए कहा- 'बीसीसीआई पर था पूरा भरोसा'

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट से राहत मिलने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली बार अपना पक्ष रखा है. एबीपी न्यूज़ के वाह क्रिकेट कार्यक्रम में खास बातचीत के दौरान शमी ने बताया कि मुझे बीसीसीआई की जांच पर भरोसा था और एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट मैं निर्दोष साबित हुआ.

नई दिल्ली: बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट से राहत मिलने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली बार अपना पक्ष रखा है. एबीपी न्यूज़ के वाह क्रिकेट कार्यक्रम में खास बातचीत के दौरान शमी ने बताया कि मुझे बीसीसीआई की जांच पर भरोसा था और एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट मैं निर्दोष साबित हुआ.

शमी ने कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं किया था. मेरे मन में कभी ऐसी कोई घिनौनी हरकत नहीं आती है. आगे भी कोशिश करूंगा कि ऐसे आरोप कभी ना लगे.'

उन्होंनें कहा, 'दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाने पर थोड़ा सा अजीब तो लगेगा. किसी ऐसे वैसे व्यक्ति ने आरोप नहीं लगाए मेरी धर्मपत्नी ने आरोप लगाए थे. कोशिश करूंगा कि दोबारा कभी ऐसे आरोप ना लगें.'

शमी ने विराट कोहली से बात करने पर कहा कि, 'मैं हमेशा सबसे बात करता हूं. आरोप लगे थे लेकिन जब तक आरोप साबित ना हो जाएं खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए.'

शमी ने कहा, 'इतने गंभीर आरोप और लंबे ब्रेक के बाद थोड़ा सा तो वक्त लगेगा वापस आने में. लेकिन देश और सभी टूर्नामेंट में बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है. मैं पूरी कोशिश करूंगा इस जिम्मेदारी को निभाने की.'

क्लीनचिट के बाद शमी ने कहा, 'पिछले 16 दिनों से मैं काफी परेशान रहा हूं लेकिन इस क्लीनचिट के बाद मैं फिर से मैदान पर अपना सौ फिसदी देने की कोशिश करुंगा.'

आपको बता दें कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट की क्लीनचिट के साथ ही शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड बी में शामिल कर लिया गया है. ग्रेड बी में शमी को तीन करोड़ की राशि मिलेगी.

इससे पहले हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप लगाए थे. हसीन ने दावा किया था कि शमी लंदन में रहने वाले मोहम्मद भाई और पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा के साथ पैसे की लेन-देन की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बार कर दिया था और जांच के लिए एक एंटी करप्शन यूनिट का गठन किया. एंटी करप्शन यूनिट ने इस मामले में शमी के साथ उनकी पत्नी हसीन से भी पूछताछ की थी.

इसके साथ ही शमी का आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget