एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन बोले- BCB ने मुझे गलत तरह से पेश किया, IPL से होगी टी20 विश्व कप की तैयारी

बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दावेदारी में नहीं हैं और शाकिब का मानना है कि ऐसे में आईपीएल में खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने दावा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के उनके फैसले को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गलत तरीके से पेश किया है. बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दावेदारी में नहीं हैं और शाकिब का मानना है कि ऐसे में आईपीएल में खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी, जो साल के आखिर में भारत में होना है.

शाकिब ने क्रिकफ्रेन्जी से कहा, ‘ये दो टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के हमारे आखिरी मैच होंगे और ऐसा नहीं है कि हम फाइनल में खेलने जा रहे हैं. हम अंक तालिका में निचले स्थान पर हैं और मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा अंतर आने वाला है.’

उन्होंने कहा, ‘दूसरा बड़ा कारण भारत में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप है. यह बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, जहां हमें काफी कुछ हासिल करना है. इन दो टेस्ट मैचों से कुछ खास हासिल नहीं होगा. मुझे लगता है कि यह बेहतर विकल्प है कि मैं किसी बड़ी प्रतियोगिता के लिये तैयारी करूं.’

शाकिब ने कहा कि बीसीबी को भेजे गये पत्र में उन्होंने टी20 विश्व कप के लिये अपनी तैयारियों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ‘लोग लगातार इस बारे में (श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटने) बात कर रहे हैं. जो लोग ऐसा बोल रहे हैं कि मैं आगे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा, उन्होंने मेरा पत्र सही तरह से नहीं पढ़ा.’

शाकिब ने कहा, ‘मैंने अपने पत्र में यह नहीं लिखा है कि मैं टेस्ट में नहीं खेलना चाहता हूं. मैंने लिखा है कि विश्व कप की अच्छी तैयारी के लिये मैं आईपीएल में खेलना चाहता हूं लेकिन इसके बावजूद अकरम भाई (बीसीबी क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान) कहते रहे कि मैं टेस्ट मैचों में नहीं खेलना चाहता हूं.’

यह भी पढ़ें- 

विराट-रोहित को आगे भी ओपनिंग करते देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर, बोले- यह फॉमूर्ला जारी रहना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget