एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन ने अंपायर से की बदसलूकी, गुस्से में उखाड़े स्टंप्स, चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

शाकिब अल हसन बुरी मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं. एक टी20 मैच के दौरान शाकिब ने दो बार अंपायर के साथ बदसलूकी की और स्टंप्स पर लात तक मार दी. अब शाकिब को अपनी गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक शाकिब अल हसन नए विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं. शाकिब अल हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाकिब अल हसन अंपायर के फैसले से नाराज होकर तीनों स्टंप्स को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. शाकिब अल हसन ने हालांकि मैच के बाद अंपायर के साथ बुरे व्यवहार के लिए माफी मांगी है. 

शाकिब अल हसन का वीडियो ढाका प्रीमियर लीग का है. शाकिब के गुस्से का असर हालांकि उनके खेल पर गलत तरीके से नहीं पड़ा. शाकिब अल हसन की टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने ढाका प्रीमियर लीग में अबाहानी लिमिटेड को डकवर्थ लुइस पद्धति से हरा दिया. शाकिब ने मैच के बाद इसे मानवीय गलती करार दिया.

बांग्लादेश के 34 साल पूर्व कप्तान ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उन्हें इस बात की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक स्टंप्स को लात मारना लेवल थ्री का अपराध है और इस बर्ताव के कारण उन पर एक मैच का निलंबन लग सकता है.

फैंस से मांगी माफी

शाकिब ने कहा, ''मैं उन सभी फैंस से माफी मांगता हूं जिन्हें आज के मैच में मेरे व्यवहार से दुख पहुंचा है. मेरे जैसे अनुभवी क्रिकेटर से यह बिल्कुल भी सही नहीं है, लेकिन कभी-कभी मैच के तनावपूर्ण माहौल में ऐसा हो जाता है. मैं सभी टीमों, टूर्नामेंट में शामिल सभी अधिकारियों और आयोजन समिति से ऐसी गलती के लिए माफी मांगता हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में इस तरह का काम नहीं करूंगा. सब को प्यार.''

शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गये मैच में मुशफिकर रहीम के खिलाफ किये गये पगबाधा की अपील को नाकार दिये जाने के बाद शाकिब ने अपना आपा खो दिया और स्टंप पर पैर मार दिया. उन्होंने मैच के दौरान एक और बार ऐसी हरकत की. अबाहानी की पारी के दौरान छठे ओवर में पांचवीं गेंद के बाद जब दोनों मैदानी अंपायरों में बारिश के कारण मैच रोकने की घोषणा की तब शाकिब ने गुस्से में दूसरे छोर के स्टंप्स उखाड़ दिया.

शाकिब बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माने जाते है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 से अधिक रन बनाने के साथ लगभग 600 विकेट भी लिये है. शाकिब पर इससे पहले मैच फिक्सिंग मामले में दो साल का प्रतिबंध लग चुका है.

French Open 2021: नडाल को हराकर जोकोविच ने रचा इतिहास, फाइनल में सितसिपास से भिड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget