एक्सप्लोरर

चैरिटी T20 मैच में आज भिड़ेंगे वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम

लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा.

नई दिल्ली/लंदन: लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा. इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आखिरकार विश्व एकादश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है. एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन विश्व एकादश टीम से बाहर हो गए.

आईसीसी अफरीदी की वापसी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर उनकी वापसी के तौर पर दिखा रहा है और उसका प्रचार भी कर रहा है.

अफरीदी ने साल 2017 में टी20 क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी. जिसके साथ वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को अलविदा कह गए थे.

अफरीदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आईसीसी विश्व एकादश टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वह भी इतने अच्छे कारण के लिए. मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल देखने का मौका मिलेगा."

विश्व एकादश की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं. मोर्गन, अफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाड़ियों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया.

पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है. सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद और सैम कुरान को भी देरी से 13 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली. यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, अफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

विश्व एकादश के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिचाने के साथ अफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं. मेक्लेनेघन, कुरान और मिल्स तेज गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे.

अप्रैल, 2016 में आईसीसी टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्लोस ब्राथवेट को ही वेस्टइंडीज की कमान सौंपी गई है.

इस टीम में टी-20 के स्टार क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एविन लेविस और बद्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं. क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और इवान लुइस का बल्ला पूरे रंग में है ये उन्होंने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में दिखा दिया.

इसके अलावा, मार्लोन सैमुएल्स, आंद्रे फ्लेचर, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन, केसरिक विलियम्स और अन्य खिलाड़ी भी विश्व एकादश का सामना करने को तैयार हैं.

टीमें:
आईसीसी विश्व एकादश: शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टेमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिचाने, मिशेल मेक्लेघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर) और आदिल राशिद

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रेयाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स और केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget