एक्सप्लोरर

Shahid Afridi on Virat's Captaincy: शाहिद अफरीदी बोले- अपनी बल्लेबाजी के लिए सभी फार्मेट से कप्तानी छोड़े कोहली

Shahid Afridi on Virat's Captaincy: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बयान दिया है.

Shahid Afridi on Virat's Captaincy: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को खेल के सभी फार्मेट से कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. अफरीदी के मुताबिक अगर विराट ऐसा करते हैं तो वे बल्लेबाज के तौर पर और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

‘समा टीवी चैनल’ पर बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा है, 'विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के लिये अद्भुत ताकत रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि विराट को कप्तानी छोड़कर अपने बचे हुए क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहिए. उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है. वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाज हैं और दिमाग में किसी अन्य दबाव के बिना ‘फ्री’ होकर खेल सकते हैं. अगर वे बाकी फार्मेट की भी कप्तानी छोड़ देते हैं तो बतौर बल्लेबाज बहुत अच्छा कर सकते हैं.'

अफरीदी ने रोहित शर्मा को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाने के फैसले को भी सही ठहाराया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने रोहित के साथ एक साल क्रिकेट खेला है और वह मजबूत मानसिकता वाले लाजवाब खिलाड़ी हैं. उनमें सबसे अच्छी बात यह है कि जब जरूरी हो तो वह ‘रिलैक्स’ रह सकते हैं और जब बहुत जरूरी हो तो वह आक्रामकता भी दिखा सकते हैं. अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिये वे ऐसा करते रहे हैं.' अफरीदी ने यह भी कहा कि रोहित शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं, उनका शॉट चयन शानदार रहता है. उनमें अच्छे लीडर होने की काबिलियत भी है.

कोहली टी-20 इंटरनेशन और आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके हैं

तैंतीस वर्षीय कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी से भी हट चुके हैं. हाल ही में मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म कर चुके रवि शास्त्री ने एक साक्षात्कार में यह संकेत भी दिया था कि कोहली वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं.

T20 World Cup: बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद इस नन्हे से फैन ने खूब बहाए आंसू, शोएब अख्तर ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget