एक्सप्लोरर

T20 World Cup: बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बाबर आजम ने 39 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत वे अब टी-20 में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

T20 World Cup: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी-20 क्रिकेट में में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32वां रन पूरा करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली. उनसे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. बाबर ने यहां तक पहुंचने के लिए 62 पारियां खेलीं, जबकि कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए 68 पारियां खेलना पड़ी थी. इन दो एशियन खिलाड़ियों के बाद सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है. फिंच ने 78 पारियों और गुप्टिल ने 83 पारियों में 2500 रन पूरे किए किए थे.

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 39 रन की पारी खेली. इसी के साथ अब टी-20 क्रिकेट के 68 मैचों की 62 पारियों में उनके 2507 रन हो चुके हैं. उन्होंने ये रन 48 की औसत से और 130 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. टी-20 में उनके नाम एक शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वे 95 मैचों की 87 पारियों में 3222 रन बना चुके हैं. टी-20 में उनका औसत 52 रन और स्ट्राइक रेट 137 का है.

सेमीफाइनल मुकाबले में बाबर-रिजवान की जोड़ी ने पाक टीम को दी सधी हुई शुरुआत
हर मैच की तरह इस मैच में भी पाक के दोनों ओपनर ने अच्छे रन जोड़े. शुरुआत में गेंदबाजी को मदद करने वाली विकेट पर आजम और रिजवान ने अपने पैर जमाए रखे. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सधी हुई शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा.

Australia Tour Pakistan: पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहते कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कप्तान टिम पैन ने खोला राज

T20 World Cup: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक नहीं, विराट जल्द टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी
लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी
CWG में भारत को मिला 11वां गोल्ड, फाइनल में दिखा मुक्केबाजों का जलवा
CWG में भारत को मिला 11वां गोल्ड, फाइनल में दिखा मुक्केबाजों का जलवा
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड
गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget