एक्सप्लोरर

Pakistan के पास नहीं है Hardik Pandya जैसा फिनिशर, शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya Team India: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है. अफरीदी का कहना है कि पाक के पास पांड्या जैसा फिनिशनर नहीं है.

Hardik Pandya Shahid Afridi India Pakistan:  भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. पांड्या बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के पास पांड्या जैसा फिनिशर नहीं है.

अफरीदी ने पांड्या की जमकर तारीफ की. 'इंडिया टुडे' पर छपी खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान के पास इस (हार्दिक पांड्या) तरह का फिनिशर नहीं है. हमने सोचा कि आसिफ अली और खुशदिल यह भूमिका निभाएंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. नवाज और शादाब में भी कंसिस्टेंसी नहीं है. इन चार खिलाड़ियों के साथ-साथ दो और खिलाड़ियों में कंसिस्टेंसी होनी चाहिए. शादाब जिस पीरियड में गेंदबाजी करते हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण होता है.''

अफरीदी ने कहा, ''हम जिस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं, उस पर वाकई तेज गेंदबाजों की जरूरत है. इसके साथ-साथ ऑलराउंडर भी होना चाहिए. अगर पाकिस्तान वर्ल्डकप जीतने का सपना देख रहा है तो उसे अपनी बॉलिंग और बैटिंग पर काम करना होगा. इसके साथ ही इस बात पर भी ध्यान रखना होगा कि मैच के दौरान गलतियां न हों.'' 

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है. यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. टीम इंडिया के साथ 27 और 30 अक्टूबर को मैच खेलेगी. भारतीय टीम 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में होगी. जबकि 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें : IND vs SA 1st T20: क्विंटन डीकॉक के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं युजवेंद्र चहल, जानें क्या है बड़ा कारण

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैचों में रोहित ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में चार भारतीय बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
एशिया कप में विराट कोहली के ब्रांड का जूता पहनकर खेल रही पाकिस्तानी क्रिकेटर, फोटो वायरल
एशिया कप में विराट कोहली के ब्रांड का जूता पहनकर खेल रही पाकिस्तानी क्रिकेटर, फोटो वायरल
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
दलीप ट्रॉफी फाइनल पर छिड़ी बहस, तिलक वर्मा और करुण नायर आमने-सामने
दलीप ट्रॉफी फाइनल पर छिड़ी बहस, तिलक वर्मा और करुण नायर आमने-सामने

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget