एक्सप्लोरर

Shahid Afridi ने साधा Virat Kohli पर निशाना, बोले- 'फिर से नंबर-1 बनना चाहते हैं या बस टाइम पास...'

Virat Kohli लंबे वक्त से लय में नहीं हैं. इंटरनेशल क्रिकेट के साथ-साथ इस बार IPL में भी उनका बल्ला खामोश रहा है.

Shahid Afridi on Virat Kohli: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने क्रिकेट को लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. अफरीदी का मानना है कि विराट कोहली में क्रिकेट को लेकर पहले जैसी निष्ठा अब नहीं दिखाई देती है. वह कहते हैं कि विराट का फिर से लय में आना इस बात पर निर्भर करता है कि क्रिकेट को लेकर उनका रवैया कैसा रहता है. गौरतलब है कि विराट लंबे समय से बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे हैं. उन्हें शतक लगाए हुए भी ढाई साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है.

शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी टीवी चैनल समा पर विराट की फॉर्म से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, 'क्रिकेट में रवैया सबसे ज्यादा मायने रखता है. यह वह चीज है जिसके बारे में मैं सबसे ज्यादा बात करता हूं कि आपके अंदर क्रिकेट को लेकर कितना समर्पण है? कोहली पहले अपने करियर में नंबर-1 बनना चाहते थे, क्या वे अब भी इसी लक्ष्य के साथ क्रिकेट खेलते हैं? यह एक बड़ा सवाल है. उनके पास क्लास है लेकिन क्या वाकई वह फिर से नंबर-1 बनना चाहते हैं? या फिर वह यह सोच बैठे हैं कि उन्होंने जिंदगी में सबकुछ हासिल कर लिया है. अब बस टाइम पास करना है.'

IPL 2022 में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे विराट
इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे विराट कोहली IPL के इस सीजन में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके. 16 मैचों में वह महज 22.73 की बल्लेबाजी औसत से 341 रन बना पाए. उनका स्ट्राइक रेट तो बेहद ही खराब रहा. कोहली महज 116 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाए. पूरे सीजन में कोहली के बल्ले से केवल 2 अर्धशतक निकले.

गुरुवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे कोहली
विराट कोहली को फिलहाल दक्षिण अफ्रीका सीरीज से आराम दिया गया था. वह इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट खेलने के लिये जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं. भारत की यह टेस्ट टीम गुरुवार (16 जून) को रवाना होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई को यह टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम यहां टी20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी.

यह भी पढ़ें..

Nikhat Zareen: बड़े इवेंट में मानसिक दबाव को सबसे बड़ी चुनौती मानती हैं निकहत, निपटने के लिये बताया यह तरीका

खाली वक्त को कुछ इस तरह एंजॉय कर रहे हैं Sanju Samson, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट का आज दूसरा दिन, मैच टाइमिंग में बदलाव
LIVE Score: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट का आज दूसरा दिन, मैच टाइमिंग में बदलाव
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget