एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: 'किसी की सुनने की जरूरत नहीं, जो कर रहे हो करो', अफरीदी ने रिजवान को दी सलाह

स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार आलोचना झेल रहे रिज़वान को पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बड़ी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि जैसा कर रहे हो, करते रहो. किसी की बात सुनने की ज़रूरत नहीं है.

T20 World Cup 2022: मौजूद नंबर वन टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) अपने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर अक्सर सवालों के घेरे में आते रहते हैं. रिज़वान ने बीती कुछ पारियों में टीम के लिए शानदार परफॉर्म किया है. रिज़वान को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पडता है. उनके उपर होने वाली तमाम अलोचनाओं को लेकर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने रिज़वान को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें (रिज़वान) किसी की बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं हैं, वो जैसा कर रहे हैं, वैसे ही करते रहें.

'किसी की बात सुनने की ज़रूरत नहीं'

एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 171 रनों का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 55 रनों का पारी खेली थी. इस पारी के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी. इन सारी बातों को लेकर शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए कहा, “रिज़वान को अपने प्लान में बदलाव लाने की कोई ज़रूरत नहीं है. उसको किसी की बात सुनने की ज़रूरत नहीं है.”

गौरतलब है कि साल 2022 में 15 मैच खेलते हुए रिज़वान ने 63 की औसत से 701 रन बनाए हैं. उनकी इन पारियों में 8 कुल अर्धशतक शामिल हैं. बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड खेली जा रही ट्राई सीरीज़ में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 78 रनों की पारी खेली थी. रिज़वान अपने पिछले 8 मैचों में 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.

मिडिल ऑर्डर को लेकर हैं चिंतित

शाहिद अफरीदी ने टीम के मिडिल ऑर्डर को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो सालों से बाबर और रिज़वान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में रन बना रहे हैं. जब भी दोनों रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो टीम का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा जाता है.

अफरीदी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग कर रहे हैं या बॉलिंग, टीम की शुरुआत सबसे अहम है. बाबर और रिज़वान आपको एक अच्छी शुरुआत दे रहे हैं. लेकिन सिर्फ दो खिलाड़ी टीम नहीं बनाते, टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं. टीम में 6 बल्लेबाज़ खेल रहे होत हैं, जिसमें आप कम से कम तीन से रन बनाने की उम्मीद कर सकते हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget