एक्सप्लोरर

US Open 2022: सेरेना ने फेयरवेल मैच का इंतजार बढ़ाया, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर तीसरे राउंड में पहुंची

US Open 2022: सेरेना विलियम्स अपने करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेल रही हैं. वह यूएस ओपन 2022 के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी.

Serena Williams Retirement: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने अपने फेयरवेल मैच (Farewell Match) का इंतजार अभी और बढ़ा दिया है. वह यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) में दूसरे राउंड का मुकाबला भी जीत गई हैं. दूसरे राउंड में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-2 एनेट कोंतावेत को शिकस्त दी. सेरेना ने 2 घंटे 27 मिनट तक चले इस मुकाबले को 7-6(4), 2-6, 6-2 से जीता. 

40 साल की हो चुकी सेरेना यूएस ओपन में पुराने रंग में नजर आ रही हैं. यहां पहले राउंड में भी उन्होंने अपने से बेहतर खिलाड़ी को सीधे सेटों में शिकस्त दी थी. पहले मैच में सेरेना ने डांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराया था.

इस महीने की शुरुआत में सेरेना ने टेनिस से रिटायर होने का एलान किया था. उन्होंने कहा था कि यूएस ओपन 2022 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. टेनिस कोर्ट में लगभग डेढ़ साल से पूरी तरह फ्लॉप रहने के बाद सेरेना ने यह घोषणा की थी. दरअसल, पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी सेरेना पिछले 450 दिन में केवल एक मैच जीत पाई थीं. उनकी रैंक भी लगातार गिरते हुए 605 पर पहुंच गई थी.

सेरेना के वर्तमान फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा था कि यूएस ओपन के पहले राउंड का मैच ही सेरेना का फेयरवेल मैच साबित होगा. लेकिन पहले राउंड के बाद वह दूसरे राउंड का मुकाबला भी जीत चुकी हैं. पहले मैच में वर्ल्ड नंबर-80 और दूसरे मैच में वर्ल्ड नंबर-2 को शिकस्त देने के बाद फिलहाल लग रहा है कि सेरेना के फेयरवेल मैच के लिए दर्शकों को शायद फाइनल तक का इंतजार करना पड़े.

सेरेना के नाम हैं 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल
सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं. सेरेना ने 1995 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. पिछले 27 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं.

यह भी पढ़ें...

David Warner ने फिर जीता भारतीय फैंस का दिल, गणेश चतुर्थी पर शेयर की यह स्पेशल पोस्ट 

T20I Rankings: ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने हार्दिक पांड्या को दिलाया नया मुकाम, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह? जानें सबकुछ
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह?
Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
Embed widget