एक्सप्लोरर

IND vs SA: वर्नोन फिलैंडर को है टेस्ट सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर चाहते हैं कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत होगी. टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर चाहते हैं कि मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से साउथ अफ्रीकी टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान की शुरूआत करेगी और फिलैंडर ने कहा कि यह कठिन शुरूआत होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल शुरूआत है. भारत से भारत में खेलना लेकिन मुझे नहीं लगता कि साउथ अफ्रीकी टीम भी इससे इतर चाहती होगी. बड़े धुरंधरों से उनकी सरजमीं पर भिड़ना. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी इस चुनौती के लिये बिलकुल तैयार हैं और इसमें काफी चुनौतियां खिलाड़ियों के आपस में भी होंगी. ’’

हाशिम अमला और डेल स्टेन जैसे अनुभवी क्रिकेटरों के संन्यास लेने के बाद साउथ अफ्रीका की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी.

फिलैंडर ने प्रैक्टिस मैच के अंतिम दिन के बाद कहा, ‘‘ध्यान सभी बड़े खिलाड़ियों पर होगा कि वे अपनी अहमियत दिखायें. हमारा काम यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है क्योंकि भारत से निश्चित रूप से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम धीमी शुरूआत करने के लिये मशहूर है इसलिये इस बार हमें अच्छी शुरूआत करनी होगी. खिलाड़ियों पर काफी दबाव है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और आप इसे इसी तरह खेलना चाहते हो. ’’

फिलैंडर ने 2018 में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की अंतिम सीरीज के दौरान 15 विकेट अपने नाम किये थे. वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के सामने उदाहरण पेश करें.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी टीम से चले गये हैं और कुछ नये खिलाड़ियों ने उनकी जगह ली है और हम चाहते हैं कि वे तेजी से सीखें. ’’

फिलैंडर ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम उन सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का इस्तेमाल कर सकें जो अभी टीम में हैं और इसे आने वाले दिनों में अच्छी टेस्ट टीम के रूप में तैयार कर सकें. यह अहम हिस्सा होगा कि खिलाड़ियों के लिये आगे बढ़ने के लिये अच्छी नींव रखें. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget