एक्सप्लोरर

'गुस्से में बीवी को मनाना और ग्राउंड में विराट को उकसाना खतरे से खाली नहीं है'

गुस्से में बीवी को मनाना और ग्राउंड में विराट को उकसाना खतरे से खाली नहीं है


नई दिल्ली: 18 जून को फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का 'महामुकाबला' होने वाला है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए मैदान पर जोरदार तैयारी कर रही है. मैदान से बाहर भी भारत-पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम के जीत के लिए जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. 


 


एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी-अपनी टीमों की जीत के लिए आंकड़े पेश किए. वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारत किसी भी बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है वहीं शोएब अख्तर ने कहा कि हमने आपकी टीम से ज्यादा वनडे मैच जीते हैं. 


 


एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में दोनों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिला. वीरेंद्र सहवाग ने जहां कहा कि पाकिस्तान के लिए भारत को हराना जमीन पर तारे तोड़ कर लाने जैसा है. शोएब अख्तर ने इसपर सहवाग को जवाब देते हुए कहा कि तारे टूट कर जमीन पर भी तो आते हैं. मैंने रियल लाइफ में भी देखा है तारे टूट कर गिरते हुए. टीम इंडिया की वाहवाही करते हुए सहवाग ने यह भी कहा कि गुस्से में बीवी को मनाना और ग्राउंड में विराट को उकसाना खतरे से खाली नहीं है. बता दें कि कार्यक्रम में सहवाग का यह बयान सुन शोएब मुस्कुराने लगे. 


 


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में सबने उसकी ठाठ देखी है और पाकिस्तान की उसने हमेशा वॉट लगाई है...उसका नाम है विराट. 


 


गौरतलब है कि सहवाग अपने एक ट्वीट को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उन्होंने भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले और बांग्लादेश को पटखनी देने को लेकर ट्वीट किया, “अच्छी कोशिश की पोते. सेमीफाइनल तक पहुंचने में काफी मेहनत की. घर की ही बात है. फादर्स डे पर बेटे के साथ फाइनल है. मजाक को सीरियस मत लियो बेटे.”


 


आपको बता दें कि साल 2007 के बाद ये पहली बार होगा, जब आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में हराया था.


 


अब इस बार भी टीम इंडिया के फैंस यही चाह रहे हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत, पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम करे. गौरतलब है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैम्पियन भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB VS SRH: विराट ने पहले आरसीबी को जिताया मैच, फिर अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का वीडियो देखिए
विराट ने पहले आरसीबी को जिताया मैच, फिर अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का वीडियो देखिए
आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज
बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 94 गेंद में 202 रन चेज
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget