एक्सप्लोरर

जॉर्ज मुन्से और काइल कोएटजर के बीच हुई टी-20 क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में स्कॉटलैंड के जार्ज मुन्से और काइल कोएटजर के बीच पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हुई. इस फॉर्मेट के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

स्काटलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में इस फॉर्मेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना. स्कॉटलैंड के लिए यह रिकॉर्ड साझेदारी जार्ज मुन्से और काइल कोएटजर बीच हुई. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हुई.

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजाई और उस्मान गनी के नाम है. टी-20 में इन दोनों के बीच इसी साल फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट लिए 236 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई थी.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और डार्सी शॉट के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2018 में 223 रनों की साझेदारी हुई थी. टी-20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

जार्ज मुन्से और काइल कोएटजर के इस दमदार पारी की बदौलत ही नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले को स्कॉटलैंड 58 रनों से जीता.

स्कॉटलैंड के लिए मुन्से ने नाबाद 127 रन की पारी खेली जबकि कोएटजर ने 89 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 15.1 ओवर में 200 रन की साझेदारी की. रिची बेरिंगटन ने 22 रन बनाए जिससे टीम डबलिन में तीन विकेट पर 252 रन बनाने में सफल रही.

मुन्से ने 56 गेंदों की अपनी पारी में 14 छक्के और पांच चौके मारे. मुन्से 41 गेंद में शतक पूरा किया. इससे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे कम गेंदों में शतक पूरा किया है और तीनों ने ही 35 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की. कोएटजर ने 50 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और 11 चौके जड़े.

मुन्से ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में 32 रन भी जुटाए. एक ओवर में उनसे अधिक रन सिर्फ भारत के युवराज सिंह ने बनाए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्कों से 36 रन जुटाए थे.

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम कप्तान पीटर सीलार की नाबाद 96 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी.

स्कॉटलैंड की ओर से एलेस्डेयर इवांस ने 19 जबकि एड्रियन नील ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget