एक्सप्लोरर

Ranji Trophy Final: रणजी चैंपियन बनते ही झूम उठे सौराष्ट्र के खिलाड़ी, कप्तान उनादकट ने उठाई ट्रॉफी; देखें जीत का जश्न

Saurashtra vs Bengal: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से शिकस्त दी. यह दूसरी बार है जब सौराष्ट्र की टीम रणजी चैंपियन बनी है.

Ranji Trophy 2022-23: भारत में घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का खिताब इस बार सौराष्ट्र के खाते में आया है. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से शिकस्त दी. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरी बार है जब सौराष्ट्र ने यह ट्रॉफी जीती है. इससे पहले सौराष्ट्र ने 2019-20 में हुई रणजी ट्रॉफी अपने नाम की थी. तब भी वह बंगाल को ही शिकस्त देते हुए चैंपियन बनी थी.

सौराष्ट्र ने जैसे ही दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया तो इस टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. सौराष्ट्र को दूसरी पारी में महज 12 रन का लक्ष्य मिला था. यहां बल्लेबाज मुकेश कुमार ने जैसे ही विजय चौका जड़ा तो सौराष्ट्र के खिलाड़ियों और पूरे स्टाफ ने डग आउट से मैदान की ओर दौड़ लगा दी. इन खिलाड़ियों के चेहरे पर खूब सारा जोश और उत्साह नजर आ रहा था. यहां सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट भी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते नजर आए.

चैंपियन बनने के बाद जब कप्तान जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी उठाई तब भी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था. यहां सभी खिलाड़ियों ने बारी-बारी से ट्रॉफी को उठाया और तस्वीरें क्लिक कराईं. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सौराष्ट्र के फैंस भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए.

ऐसा रहा फाइनल मुकाबला
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उनके गेंदबाजों ने बंगाल की पहली पारी महज 174 रन पर समेट दी. इसके बाद सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पहली पारी के आधार पर मिली 230 रन की इस विशाल बढ़त के आगे बंगाल की टीम ने घुटने टेक दिए और दूसरी पारी में महज 241 रन बना सकी. इस तहर सौराष्ट्र को महज 12 रन का लक्ष्य मिला जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. उन्होंने इस टेस्ट में 129 रन देकर कुल 9 विकेट झटके. 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' अवॉर्ड भी सौराष्ट्र के खिलाड़ी को ही गया. अर्पित वसावड़ा इस टूर्नामेंट में 907 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' रहे.

यह भी पढ़ें...

Photos: टेस्ट के बेस्ट ऑलराउंडर्स, देखें ऑलटाइम टॉप-10 रैंकिंग में कौन-कौन हैं शामिल, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget