एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के बाद मुंबई से भी कटेगा सरफराज खान का पत्ता? रणजी टीम में नहीं हुआ चयन

Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. मुंबई ने टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान किया, जिसमें स्टार बल्लेबाज सरफराज खान का नाम गयाब रहा.

Sarfaraz Khan Mumbai Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं. हाल ही में सरफराज मुंबई के लिए ईरानी कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने 222* रनों की पारी को अंजाम दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी कप में धमाल मचाने वाले सरफराज नेशनल क्रिकेट एकेडमी में होंगे. 

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का एलान कर दिया है. टीम की पहली भिड़ंत बड़ौदा से होगी, जिसकी शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. बड़ौदा के खिलाफ पहले मुकाबले को सरफराज मिस कर सकते हैं. हालांकि मुंबई ने सरफराज को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए जारी की गई टीम में शामिल नहीं किया है. 

क्यों मुंबई में शामिल नहीं हुए सरफराज

मुंबई को शुरुआती दो मुकाबले बड़ौदा और महाराष्ट्र के खिलाफ खेलने हैं. पहला मैच 11 से 14 अक्टूबर और दूसरा 18 से 21 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. मुंबई का दूसरा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से टकराएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 से 21 अक्टूबर के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में बेंच पर बैठे थे सरफराज? 

टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. सीरीज के पहले मुकाबले में सरफराज बेंच गर्म करते नजर आए थे. उनकी जगह केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया था. फिर दूसरे टेस्ट के दौरान सरफराज को टीम से रिलीज कर दिया गया था और फिर वह ईरानी कप में खेलते हुए नजर आए थे. 

रणजी के शुरुआती दो मैचों के लिए मुंबई का स्क्वॉड 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मो. जुनेद खान, रॉयस्टन डायस.

 

ये भी पढ़ें...

PCB चीफ ने क्यों सिलेक्टर्स को दी चेतावनी? बाबर आजम के बाद नया कप्तान चुनने का है दवाब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget