एक्सप्लोरर

World Cup 2023: संजू सैमसन का वर्ल्ड कप खेलने का सपना क्यों टूट गया है?

Team India: एशिया कप के लिए घोषित की गई टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिलने के बाद अब यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि उन्हें आगामी वनडे वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं मिलेगी.

Sanju Samson World Cup Dream Over: भारत की एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान होने के साथ अब कुछ खिलाड़ियों का आगामी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का सपना भी टूट गया. इसी में एक नाम 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का शामिल है, जिनको एशिया कप टीम में बतौर बैकअप खिलाड़ी शामिल किया गया है. वहीं सूर्यकुमार यादव जिनका 50 ओवर फॉर्मेट में रिकॉर्ड संजू से अभी बेहतर नहीं है वह मुख्य टीम का हिस्सा हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है.

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है और टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. संजू का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ 1 पारी में ही बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था. वहीं टी20 सीरीज में वह अपने बल्ले से कोई अधिक कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे. ऐसे में उनको एशिया कप की टीम में शामिल करना काफी मुश्किल हो गया था.

संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिलने की एक बड़ी वजह केएल राहुल की भी वापसी मानी जा रही है. हालांकि राहुल अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस वार्ता के समय यह बताया कि वह दूसरे या फिर तीसरे मुकाबले तक फिट हो पायेंगे.

संजू सैमसन को वनडे मैच खेलने के मिले कम मौके

वनडे फॉर्मेट में संजू सैमसन का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक सिर्फ 13 ही मुकाबले खेले हैं और इसमें उन्होंने 55.71 के औसत से 390 रन बनाए हैं. संजू को साल 2023 में सिर्फ 2 वनडे मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें 30 के औसत से कुल 60 रन ही बनाने में कामयाब हो सके. संजू के मुकाबले सूर्यकुमार यादव को 10 मैचों में खेलने का मौका मिला है. हालांकि सूर्या 14.11 के औसत से इस साल सिर्फ 127 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं. वहीं तिलक वर्मा को अभी वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करना बाकी है.

 

यह भी पढ़ें...

WC 2023: आईपीएल में ही बेन स्टोक्स ने बना लिया था वर्ल्ड कप खेलने का मन? जॉस बटलर ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget