एक्सप्लोरर

Happy Birthday Sanju Samson: कभी क्रिकेट छोड़ने का बना चुके थे मन, जानें फिर कैसे सैमसन ने मैदान पर की धमाकेदार वापसी

Sanju Samson HBD: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज 28 साल के हो गए हैं. संजू का अबतक का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है.

Sanju Samson Birthday: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. संजू का जन्म 11 नवंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले संजू ने बहुत जल्द टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली पर एक वक्त ऐसा भी आया जब वह क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुके थे.

क्रिकेट छोड़ने का बना चुके थे मन
एक इंटरव्यू के दौरान संजू ने बताया था कि ‘19 साल की उम्र में ही उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला फिर उसके 5 साल बाद तक मौका नहीं मिला. यह 5 साल काफी कठिन था. केरल टीम ने भी मुझे ड्रॉप कर दिया था. मैं हर मैच में जल्दी आउट हो जा रहा था. एक बार गुस्से में आकर मैंने अपना बैट फेंककर मारा और चला गया. मैंने उस वक्त सोच लिया था कि मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूं. मैंने उसके बाद 2-4 घंटे मरीन ड्राइव पर बैठा रहा और क्रिकेट के बारे में सोचने लगा. जब मैं वापस आया तो मेरा बैट टूट गया था. उसके बाद मुझे बहुत बुरा लगा. वह अच्छा बैट था’.

शानदार रहा है संजू सैमसन का करियर
इस घटना के बाद संजू सैमसन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय टीम में वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. संजू सैमसन ने अब-तक टीम इंडिया के लिए 10 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 73.5 की शानदार औसत से 294 रन बनाए हैं. संजू वनडे में 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

संजू सैमसन ने भारत के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 296 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है.

संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अबतक 138 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3526 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल में 3 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022: 'घर में सात बुजुर्ग होंगे तो दिक्कत होगी ही', टीम इंडिया की हार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget