एक्सप्लोरर

IND vs WI T20 Series: संजू सैमसन को फिर मिला मौका, केएल राहुल की जगह टी20 टीम में किए गए शामिल

IND vs WI 1st T20: भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज (29 जुलाई) से शुरू हो रही है. पहले मुकाबले से ठीक पहले संजू सैमसन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है.

IND vs WI: टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड (Team India Squad) में जोड़ लिया गया है. उन्हें केएल राहुल (KL Rahul) के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. फिलहाल इसका आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है. बता दें कि केएल राहुल कोरोना संक्रमण के बाद अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनके पूरी सीरीज से बाहर होने की संभावना है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था. इसके बाद तीसरे मुकाबले में उन्हें कुछ ही गेंदें खेलने का मौका मिला था. वह 7 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे. हालांकि इस पूरी सीरीज में उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया. खासकर पहले मुकाबले में आखिरी ओवर में उन्होंने डाइव लगाकर जो चौका रोका था, उसकी बदौलत भारत को अहम जीत हासिल हुई थी.

संजू सैमसन को केवल तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ही टीम में शामिल किया गया था. टी20 सीरीज से वह बाहर रखे गए थे. लेकिन केएल राहुल की गैरमौजूदगी में उन्हें एक बार फिर टी20 टीम में जगह मिली है. संजू सैमसन के लिए यह एक अहम मौका साबित हो सकता है, जहां अच्छा प्रदर्शन कर वह इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय स्क्वाड की रेस में शामिल हो सकते हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी है भारत की टी20 स्क्वाड:
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, केएल राहुल, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games: भारत को अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला था एक मेडल, साल दर साल ऐसे सुधरता गया प्रदर्शन

Commonwealth Games: 88 साल पहले राशिद अनवर ने दिलाया था भारत को पहला कॉमनवेल्थ मेडल, ऐसी है इस पहलवान की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget