एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: एशिया कप से पहले बांगर ने दिया बड़ा बयान, कहा- डेथ ओवर्स में नहीं खलेगी बुमराह की कमी

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने एशिया कप से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Sanjay Bangar on Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का 27 अगस्त से आगाज होगा. इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा. पूर्व कप्तान विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली एशिया कप में जाने से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ प्रैक्टिस की थी. वहीं अब भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है.

डेथ ओवर्स में नहीं खलेगी बुमराह की कमी
भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि भारतीय टीम को मिडिल ओवर्स में जितनी बुमराह की कमी खलेगी उतनी उनकी कमी डेथ ओवर्स में नहीं खलेगी. बांगर ने कहा कि भारत के पास अर्शदीप सिंह भी एक शानदार ऑप्शन है जो डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं. उनके पास अच्छे यॉर्कर हैं. उनके पास गेंदबाजी में काफी कंट्रोल है. इसलिए बुमराह की कमी डेथ ओवर्स में टीम इंडिया को नहीं खलेगी. हालांकि उनकी कमी मिडिल ओवर्स में खलेगी.

विराट का भी फॉर्म में आना जरूरी
पूर्व कप्तान विराट ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2022 में खेला था. वहीं आखिरी वनडे मैच भी इसी टीम के खिलाफ जुलाई 2022 में खेला था. कोहली ने अब तक टी20 मैच में 3308 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं. वे 262 वनडे मैचों में 12344 रन बना चुके हैं. कोहली एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

गौरतलब है कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में ग्रुप मैचों के बाद सुपर फोर के मैच खेले जाएंगे और इसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला भी दुबई में आयोजित होगा. यह मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2022: एबी डीविलियर्स ने विराट के फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

WI vs NZ: वेस्टइंडीज को लगा तगड़ा झटका, स्लो ओवर रेट के कारण मिली यह बड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget