एक्सप्लोरर

BPXIvsSL: संजू सैमसन के दमदार शतक के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने किया संघर्ष

श्रीलंका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच संजू सैमसन के दर्शनीय शतक के बावजूद बेनतीजा समाप्त हुआ. श्रीलंका ने पहली पारी नौ विकेट पर 411 रन बनाकर घोषित कर दी थी.

कोलकाता: श्रीलंका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच संजू सैमसन के दर्शनीय शतक के बावजूद बेनतीजा समाप्त हुआ. श्रीलंका ने पहली पारी नौ विकेट पर 411 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसकी प्रतिक्रिया में बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 287 रन बनाए. मेहमान टीम ने पहले दिन स्टम्प्स तक 8 विकेट पर 411 रन बनाए थे. रविवार को उसने एक विकेट गंवाया जबकि उसके कुल योग में एक भी रन नहीं जुड़ा.

बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही टीम के तीन बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (16), आकाश भंडारी (3) और जीवनजोत सिंह (35) पवेलियन लौट गए.

इसके बाद, कप्तान संजू सैमसन (128) ने रोहन प्रेम (39) के साथ मिलकर 71 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर प्रेम आउट होकर पवेलियन लौट गए.

सैमसन ने संदीप (नाबाद 33) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 255 तक पहुंचाया और इस स्कोर पर बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सैमसन के रूप में अपना महत्वपूर्ण विकेट गंवाया.

संदीप ने सैमसन के आउट होने के बाद जलज सक्सेना (नाबाद 20) के साथ मिलकर दिन का खेल समाप्त होने कर 32 रन जोड़े और टीम को 287 के स्कोर तक पहुंचाया. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच मैच ड्रॉ हो गया.

इस पारी में श्रीलंका के लिए लाहिरु थिरामन्ने ने दो विकेट लिए, वहीं दिलरुवान परेरा, धनंजय डी सिल्वा और समाराविक्रम को एक-एक सफलता हासिल हुई.

इससे पहले, श्रीलंका के लिए सदीरा समाराविक्रम (74) और निरोशन डिकवेला ( नाबाद 73) ने सबसे अधिक रन बनाए. इसके अलावा, दिमुथ करुणारत्ने (50), एंजेलो मैथ्यूज (54) ने अर्धशकतीय पारियां खेलकर अहम योगदान दिया.

दिलरुवान परेरा इस मैच में अर्धशतक लगाने से केवल दो रन दूर रह गए. उन्होंने इस मैच में श्रीलंका के लिए 48 रनों का योगदान दिया.

बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए इस पारी में संदीप वॉरियर और भंडारी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं अवेश खान और जलज सक्सेना ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका टीम के तीन बल्लेबाज करुणारत्ने, मेंडिस और दिनेश चंडीमल (29) रिटायर्ड हर्ट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget