एक्सप्लोरर

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुड न्यूज, समीर रिजवी ने फिर जड़ा दोहरा शतक; रच डाला इतिहास

Sameer Rizvi Double Century: समीर रिजवी ने त्रिपुरा के खिलाफ 97 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले इस बल्लेबाज ने विदर्भ के खिलाफ 105 गेंदों पर 202 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी.

Sameer Rizvi: उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी ने त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने यह कारनामा अंडर-23 स्टेट ट्रॉफी में किया. इस तरह समीर रिजवी मेंस अंडर-23 स्टेट ट्रॉफी 2 दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. समीर रिजवी ने त्रिपुरा के खिलाफ 97 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले इस बल्लेबाज ने विदर्भ के खिलाफ 105 गेंदों पर 202 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी. उस मैच में समीर रिजवी की टीम उत्तर प्रदेश ने 407 रनों का पीछा किया था.

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुड न्यूज!

त्रिपुरा के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी में समीर रिजवी ने 20 छक्के और 13 चौके जड़े. बहरहाल इस तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर समीर रिजवी लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही क्रिकेट फैंस का कहना है कि आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुभ संकेत हैं. पिछले दिनों आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को 90 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था. इससे पहले आईपीएल में समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. दरअसल आईपीएल ऑक्शन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके बाद इस खिलाड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

आईपीएल में ऐसा रहा है समीर रिजवी का प्रदर्शन

हालांकि, आईपीएल में चेन्नई के लिए समीर रिजवी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. समीर रिजवी आईपीएल के 5 मैचों में 118 की स्ट्राइक रेट से महज 51 रन जोड़ सके. इसके बाद आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को रिलीज कर दिया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 21 वर्षीय बल्लेबाज को 90 लाख रूपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. बहरहाल यह देखना मजेदार होगा कि आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी का प्रदर्शन कैसा रहता है?

ये भी पढ़ें-

'अपना रोल मॉडल सोच समझकर..., बुमराह से सीखें...', मोहम्मद कैफ ने सिराज पर यूं किया तंज

आज का दिन कभी नहीं भूल पाएंगे जसप्रीत बुमराह, Sam Konstas ने वो किया, जो पहले कभी नहीं हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget