एक्सप्लोरर

आज का दिन कभी नहीं भूल पाएंगे जसप्रीत बुमराह, Sam Konstas ने वो किया, जो पहले कभी नहीं हुआ था

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न टेस्ट का पहला दिन जसप्रीत बुमराह शायद कभी नहीं भूल पाएंगे. 19 साल के सैम कोंस्टस ने ऐसा कर दिया, जो पहले कोई भी नहीं कर सका था.

IND vs AUS 4th Test, Sam Konstas, Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया में बड़े बड़े बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह से खौफ खा रहे थे. इस सीरीज की शुरुआत से ही बुमराह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. कोई भी खिलाड़ी उनपर अटैक नहीं कर सका. लेकिन चौथे टेस्ट के पहले दिन एक अलग ही नजारा देखने को मिला. 19 साल के सैम कोंस्टस, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उन्होंने बुमराह के होश उड़ा दिए. 

शुरुआती तीन टेस्ट में 21 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के पास युवा सैम कोंस्टस का कोई तोड़ नहीं दिखा. कोंस्टस ने वर्ल्ड नंबर-1 टेस्ट बॉलर को आड़ों हाथ लिया और अपने इम्प्रोवाइजेशन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. कोंस्टस ने बुमराह पर रैंप शॉट भी खेले. इस दौरान बुमराह ने अपने टेस्ट करियर का सबसे महंगा ओवर भी फेंका. 

बुमराह ने फेंका टेस्ट करियर का सबसे महंगा ओवर

चौथे टेस्ट के पहले तीन ओवर में बुमराह ने उस तरह की गेंदबाजी, जैसी वो इस सीरीज में करते आए हैं, लेकिन फिर अचानक पूरी कहानी ही पलट गई. चौथे ओवर में बुमराह ने 14 रन दिए. इसके बाद अपने छठे ओवर में बुमराह ने 18 रन दे डाले. इससे पहले अपने टेस्ट करियर में कभी बुमराह ने एक ओवर में इतने रन नहीं दिए थे. 

18 रन का ओवर बुमराह के टेस्ट करियर का सबसे महंगा ओवर है. इससे पहले 2020 में मेलबर्न के मैदान पर ही उन्होंने एक ओवर में 16 रन दिए थे. उस समय नाथन ल्योन और जोश हेजलवुड ने उनके खिलाफ 16 रन बनाए थे. वहीं इसी साल  इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में भी बुमराह ने एक ओवर में 16 रन दे डाले थे. 

4483 गेंद के बाद बुमराह पर लगा छक्का 

इस मैच में सैम कोंस्टस ने बुमराह पर छक्का लगाया तो सब हैरान रह गए. ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ट में 1,112 दिन और 4483 गेंद के बाद किसी बल्लेबाज ने इस तेज गेंदबाज पर छक्का लगाया. इससे पहले 2021 में कैमरून ग्रीन ने सिडनी में उनके खिलाफ छक्का लगाया था.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget