एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Final: वसीम अकरम से लेकर रमीज़ राजा तक, वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार पर क्या कुछ बोले पाकिस्तान के क्रिकेटर्स?

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच में भारत की हार पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अपनी-अपनी बात रखी है. सभी ने इस हार के कुछ अहम कारण गिनाए हैं.

Pakistan Cricketers on Team India's Defeat: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले के नतीजे की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में हो रही है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तो इसे लेकर कुछ ज्यादा ही विश्लेषण हो रहा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स अपने-अपने नजरिए से इस मुकाबले में भारत की हार के कारण गिना रहे हैं. इसमें दिग्गज खिलाड़ी रहे वसीम अकरम से लेकर शोएब अख्तर तक के नाम हैं. पाकिस्तान के यह बड़े खिलाड़ी भारत की इस हार पर क्या कुछ कह रहे हैं, जानिए...

वसीम अकरम ने पैट कमिंस को खूब सराहा
दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले वसीम अकरम ने इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय पैट कमिंस को दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि पैट कमिंस ने टेस्ट कप्तानी में खुद को साबित किया है और वनडे में भी वह यह करेंगे. उन्होंने फाइनल में पूरी तरह से मोर्चा संभाले रखा. गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवर में महज 34 रन देकर दो विकेट लिए. फिर कप्तानी में भी वह लाजवा रहे. किस गेंदबाज को कब लाना है, इसमें उन्होंने बहुत ही समझदारी दिखाई.'

वसीम ने टॉस और पिच के मिजाज को भी फाइनल मुकाबले का अहम फैक्टर माना. उन्होंने कहा, 'दोनों टीमें अच्छी थी लेकिन क्रिकेट में टॉस मायने रखता है. ऑस्ट्रेलिया में रात को गेंद स्विंग होने लगती है, वहीं हमारे (भारत-पाकिस्तान) यहां रात में ओस के कारण बैटिंग आसान हो जाती है. इससे नतीजों में फर्क पड़ता ही है.'

मिस्बाह बोले- ऑस्ट्रेलिया ने पिच को अच्छे से पढ़ा
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह उल हक कहते हैं, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस जीत का श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने पिच के मिजाज को भारत से ज्यादा बेहतर तरीके से समझा. शायद ऑस्ट्रेलिया ने सोचा कि पहले गेंदबाजी करेंगे तो रिवर्स स्विंग मिल सकती है. गेंद पुरानी होने पर स्कोर बनाना आसान नहीं होगा. दूसरी पारी में ओस गिरेगी तो भारत के स्पिनर बहुत प्रभावी नहीं रहेंगे. ऐसे में क्रेडिट तो पैट कमिंस को जाता है क्योंकि उन्होंने सही फैसला लिया.'

रमीज़ राजा ने विराट और केएल की धीमी साझेदारी को बताया हार का कारण
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पीसीबी चेयरमैन रहे रमीज़ राजा ने कहा, 'रोहित शर्मा के खराब शॉट के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और बड़ा स्कोर नहीं बन पाया. यह 240 स्कोर वाली पिच नहीं थी. यहां 300 रन होने चाहिए थे. भारत को कम से कम 270 या 280 तक पहुंचना चाहिए था. केएल राहुल को जिस स्पीड से रन बनाने थे, उन्होंने वैसा नहीं किया. भारत की शुरुआत अच्छी थी. रोहित हावी थे लेकिन उनके जाने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली पार्टनरशिप बनाने में लग गए. लाबुशेन और हेड के बीच भी पार्टनरशिप हुई, लेकिन रन बनाने की उनकी स्पीड बेहतर रही.'

शोएब अख्तर ने कहा- पिच खराब थी
दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख़्तर ने कहा, 'मुझे विकेट देखकर बहुत अफसोस हुआ. भारत को यहां अच्छी पिच बनानी चाहिए थी. पिच तेज और बाउंस वाली होनी चाहिए थी. लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाना चाहिए था. भारतीय टीम बहुत अच्छा खेल दिखाकर फाइनल तक पहुंचा था, किस्मत के सहारे नहीं. फाइनल में उन्हें अच्छी पिच मिलनी चाहिए थी.'

मोईन खान ने ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग और रणनीती को दी दाद
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान ने कहा, 'भारत की तरफ से काउंटर अटैक बिल्कुल नहीं दिखा. रोहित के आउट होने के बाद तो भारतीय खिलाड़ी थम से गए. किसी ने अटैक करने की हिम्मत नहीं जुटाई. इसका कारण ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी, शानदार फील्ड सेटिंग और लाजवाब फील्डिंग भी रही. फील्डिंग से ऐसा दबाव बना कि भारत के बल्लेबाज मारने वाली गेंद को भी रोककर खेलने लगे. पैट कमिंस ने बेहतरीन तरीक से अपने गेंदबाज बदले.'

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: 97 गेंद तक एक भी बाउंड्री नहीं, क्या भारत को ले डूबी केएल और कोहली की धीमी साझेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget