एक्सप्लोरर

टीम इंडिया का मजबूत पक्ष है कोहली की आक्रामकता: सचिन तेंदुलकर

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है.

मुंबई: महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है.

अपनी आक्रामकता के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 200वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 31वां शतक जड़ा लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘टीम में आने के बाद से उसके (कोहली के) रवैये में बदलाव नहीं आया है. मैंने उसके अंदर यह चिंगारी देखी थी जो कई लोगों को पसंद नहीं थी और कई लोग थे जो इसके लिए उसकी आलोचना करते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘और आज यह भारतीय टीम का मजबूत पक्ष बन गया है. उसमें काफी बदलाव नहीं आया लेकिन उसके आस पास के लोग बदल गए. उसका रवैया सिर्फ उसके प्रदर्शन के कारण बदला और एक खिलाड़ी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसे खुद को जाहिर करने की स्वतंत्रता मिले.’’ तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि मौजूद भारतीय टीम इकाई के रूप में कहीं अधिक संतुलित है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीम में शानदार संतुलन है, कई स्पिनर हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं, काफी तेज गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं. कल भुवनेश्वर (कुमार) ने जो किया वह हमने देखा, उसके और हार्दिक पंड्या जैसे लोग विदेशी दौरों पर टीम के संतुलन को बदलेंगे.’’ तेंदुलकर और एक अन्य महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज शाम रायल ओपेरा हाउस में पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब ‘डेमोक्रेसी इलेवन- दे ग्रेट इंडियन स्टोरी’ के विमोचन के दौरान हर्षा भोगले के साथ चर्चा कर रहे थे.

गावस्कर ने इस दौरान मंसूर अली खान पटौदी से जुड़े किस्सों को याद किया और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और अजित वाडेकर की उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए तारीफ की.

इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान वाडेकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, माधव आप्टे, नारी कांट्रैक्टर, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
IND VS ENG: पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20: अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget