एक्सप्लोरर

IND VS ENG: शुभमन गिल की 'कप्तानी' के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, 'मास्टर ब्लास्टर' ने जो कहा आपका दिल भी हो जाएगा खुश

Sachin Tendulkar, Shubman Gill: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है. उन्होंने गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों की सराहना की है.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के सोच-समझकर और शांति से फैसले लेने के लिए जमकर तारीफ की है. गिल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया था. उनकी कप्तानी की शुरुआत काफी मुश्किल रही. पहले मैच में भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरे मैच में गिल की अगुवाई में भारत ने शानदार वापसी की.

कप्तान के रूप में गिल को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन गिल ने इस हार से घबराने की बजाय मजबूती से वापसी की. उन्होंने दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड को 336 रनों से हराया और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी

सचिन ने गिल को लेकर ये कहा

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से सीरीज का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इससे पहले सचिन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “वह बहुत शानदार खेल रहे हैं, बहुत शांत और संयमित. मुझे पूरा भरोसा है कि बाकी के 10 खिलाड़ी उनके फैसलों और लीडरशिप का सम्मान करते हैं. उन्होंने जो फैसले लिए हैं, वे सूझबूझ भरे और सोच समझकर लिए हैं.”

सचिन ने आगे कहा, “उसकी बल्लेबाजी उसकी कप्तानी के साथ मेल खाती है. जब एक कप्तान अच्छे फॉर्म में होता है, तो यह फैसले लेने पर पॉज़िटिव इंपैक्ट डालता है. आपको जरुरी फैसले लेने के लिए सही मानसिकता में रहना चाहिए और वह इस समय उसी स्थिति में है. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है.”

गिल बल्ले से मचा रहे हैं धमाल

गिल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. गिल ने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया था. इसके बाद दूसरे मैच में गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक ठोका था. गिल ने सिर्फ दो मैचों में 585 रन ठोक दिए हैं.

यह भी पढें- टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता ने ही उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget