एक्सप्लोरर

'भगवान' बन कर सामने आए सचिन और टीम को विदेश में मिली पहली जीत

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर मिसाल कायम करते हुए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को उनके पहले विदेशी दौरे के लिए आर्थिक मदद दी. व्हीलचेयर टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया और वहां तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर मिसाल कायम करते हुए भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को उनके पहले विदेशी दौरे के लिए आर्थिक मदद दी. व्हीलचेयर टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया और वहां तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की.

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट के सचिव प्रदीप राज ने बताया कि एक महीने से वह टीम के दौरे के लिए साढ़े छह लाख रुपये जुटा रहे थे ताकि बांग्लादेश में सीरीज खेल सके लेकिन पूरी कोशिश के बाद भी वे सिर्फ दो लाख जुटा सके और फिर उनके दिमाग में तेंदुलकर से मदद मांगने का विचार आया.

उन्होंने कहा , ‘‘मेरी पूरी कोशिश के बाद भी मुझे सिर्फ एक प्रायोजक मिला जिसने हमें दो लाख रुपये दिये. मैंने व्हीलचेयर टीम के लिए कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली. मेरे पास सचिन सर ( तेंदुलकर ) का ई - मेल आईडी था और मैंने ई - मेल के जरिये उनसे मदद मांगी. मैं उनसे पैरा खेलों के दौरान मिला था.’’

राज ने कहा , ‘‘मुझे उस वक्त सुखद आश्चर्य हुआ जब तीन दिन के भीतर ही उनके ऑफिस ने मुझ से संपर्क किया और उन्होंने हमें साढ़े चार लाख रुपये दान दिए. अगर उनकी मदद नहीं मिलती तो भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को बांग्लादेश का दौरा रद्द करना पड़ता.’’

उन्होंने कहा , ‘‘उनकी मदद से हमने 19 खिलाड़ियों के लिए विमान के टिकट खरीदे और बची हुई रकम से सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये भी दिए.’’

राज ने कहा , ‘‘भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी गायक - अभिनेता मनोज तिवारी ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये दिए. यह पहली बार है जब सभी भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 20-20 हजार रुपये मिले.’’

उन्होंने कहा , ‘‘ढाका में हुए तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था जबकि अगले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. यह दूसरी बार है जब व्हीलचेयर टीम ने किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भाग लिया. पिछली बार हमने बांग्लादेशी टीम को दिल्ली बुलाया था.’’

राज ने कहा कि उनके लिए तेंदुलकर की मदद से ज्यादा इस बात का महत्व है कि उनके जैसा शख्स दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ खड़ा हुआ.

राज ने अपील करते हुए कहा , ‘‘हमें पता है कि ब्लाइंड क्रिकेटरों ने बीसीसीआई से मदद की मांग की है. हम क्रिकेट के प्रति समर्पित ऐसे खिलाड़ियों के समूह हैं जिसने जिंदगी में बड़ी त्रासदियां झेली हैं. अगर हमें मदद मिलती है तो इससे लोग करियर के दूसरे आयाम के बारे में भी सोच सकेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20: अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget