एक्सप्लोरर

गुरू पूर्णिमा: सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत इन क्रिकेटर्स ने कोच और मेंटर्स को ऐसे किया याद

गुरू पूर्णिमा के मौके पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे क्रिकटरों ने अपने कोच और मेंटर्स को याद किया. इस मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया.

नई दिल्ली: आज गुरु पूर्णिमा का दिन है. इस दिन हर कोई अपने गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस मौके पर अपने गुरुओं का याद किया. सचिन ने अपने गुरुओं के बारे में विस्तार से बात करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वहीं युवराज सिंह और सुरेश रैना ने भी इस खास मौके पर अपने गुरुओं को याद किया.

गुरु पूर्णिमा पर सचिन ने अपने तीन गुरुओं को किया याद

इस खास मौके पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सचिन ने बताया कि कैसे जीवन के अलग-अलग मोड़ों पर उनके इन तीन गुरुओं ने उनकी मदद की. इन तीन कोच में उन्होंने पहला नाम स्व. रमाकांच अचरेकर का लिया. सचिन ने अचरेकर को याद करते हुए बताया कि कैसे अचरेकर सर उनकी बैटिंग की छोटी से छोटी बातों का नोट बनाया करते थे. सचिन ने दूसरा नाम अपने भाई का लिया. उन्होंने वीडियो में बताया कि वो उनके भाई ही थे, जो उन्हें अचरेकर सर के पास लेकर गए थे. सचिन ने तीसरा नाम अपने पिता का लिया. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने ही मुझे दुनिया की पहचान कराई और उनकी वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं.

सचिन ने वीडियो में कहा कि वे अपने इन तीन गुरुओं के बारे में जितनी भी बात करेंगे, वो कम है. सचिन अक्सर अपने इन तीन गुरुओं को ही अपनी सफलता का श्रेय देते हैं.

युवराज सिंह ने भी गुरू पूर्णिमा के मौके पर अपने मेंटर्स को किया याद 

गुरू पूर्णिमा के इस खास मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी अपने गुरुओं को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं अपने गुरुओं, शिक्षकों और मेंटर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया. मैं उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए उनका ऋणी हूं. मैं इन सीखों के साथ न्याय करने की आशा करता हूं और अपने जीवन में हमेशा दूसरों को प्रेरित करता हूं. हैप्पी गुरु पूर्णिमा.'

सरलतम रूपों में गुरु का अर्थ शिक्षक है- सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुओं को याद किया. उन्होंने ट्वीट किया, 'सरलतम रूपों में गुरु का अर्थ शिक्षक है और यह महादेव की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति है. आज हम अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं, जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं और हमें उच्च स्तर तक पहुँचाते हैं. सभी को धन्य #GuruPurnima की शुभकामनाएं.'

यह भी पढ़ें- 

जिहादी-आतंकी कहने पर भड़क उठे थे इरफान पठान, कहा- ट्विटर पर गाली देना देशभक्ति नहीं

शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, कहा- मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी मांगते थे माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget