एक्सप्लोरर

ICC WTC Final: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड आंकड़े, अंतिम 10 मैच के रिकॉर्ड देखकर रह जाओगे हैरान

SA vs AUS Head to Head in Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC WTC Final 2025) 11 जून से खेला जाएगा. जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड.

ICC WTC Final 2025: 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन महत्वपूर्ण है जानना कि पिछले 10 मैचों में किसका पलड़ा भारी रहा है. यहां आपको बता रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में साउथ अफ्रीका टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी. उसने 12 में से 8 मैच जीते थे. जबकि दूसरे नंबर पर रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 19 मैच खेले थे, जिसमें से 13 जीते और 4 हारे थे.

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 1902 में खेला गया था, तब से लेकर अभी तक कुल 101 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, उसने 54 मैच जीते हैं जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 26 मैच जीते हैं. 21 टेस्ट दोनों के बीच ड्रा रहे हैं, लेकिन जरुरी आंकड़ा है पिछले 10 मैचों का. क्योंकि इसमें कई वो प्लेयर्स भी हैं जो फाइनल में खेलेंगे.

पिछले 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो इसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इनमें से सिर्फ 1 मैच ड्रा रहा है जबकि 5 बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है. 4 बार ऑस्ट्रेलिया जीती है.

SA vs AUS WTC Final Timing, Date, Venue

  • तारीख- 11 से 15 जून
  • रिजर्व डे- 16 जून
  • समय- भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से
  • वेन्यू- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

भारत में कहां होगा WTC फाइनल का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारत में डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार वेबसाइट पर ऐप पर होगी.

डब्ल्यूटीसी फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी.

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मेरेनस लाबुषाणया, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget