एक्सप्लोरर

4 साल बाद एस. श्रीसंत ने क्रिकेट के मैदान पर की वापसी


4 साल बाद एस. श्रीसंत ने क्रिकेट के मैदान पर की वापसी

कोच्चि: जहां एक ओर पूरा देश 71वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, वहीं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एस. श्रीसंत क्रिकेट मैदान में लौटते हुए प्रतिबंध से मुक्ति मिलने की आजादी मना रहे हैं. श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध चार साल बाद हटा दिया गया है और उन्होंने क्रिकेट मैदान पर वापसी की है.


श्रीसंत ने एक प्रदर्शनी मैच खेला. मैदान पर उतरते ही स्टेडियम में आए दर्शकों ने श्रीसंत का जोरदार स्वागत किया. दोनों टीमों के सदस्यों ने गुलाब देकर मैदान पर उतरे श्रीसंत का स्वागत किया.


केरल हाईकोर्ट ने सात अगस्त को श्रीसंत को बड़ी राहत देते हुए उनपर लगे प्रतिबंध हटा दिए थे.


बीसीसाई से प्रतिबंध हटाने का आग्रह करते हुए पिछले साल श्रीसंत ने बोर्ड को एक पत्र लिखा था. इसकी प्रतिक्रिया में बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड अनुशासन बनाए रखने को लेकर बेहत सतर्क है और बोर्ड को अब तक ऐसा कुछ नहीं दिखा है, जिससे श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लिया जा सके.


इस मामले में उन्हें मई, 2013 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी रखा गया था. दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग के आरोप में 17 मई को मुंबई से श्रीसंत और उनके साथी खिलाड़ियों अजीत चांडीला और अंकीत चव्हाण को गिरफ्तार किया था.


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने श्रीसंत पर 13 सितम्बर, 2013 को स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था.


श्रीसंत ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैच खेलने उतरी प्लेबैक सिंगर्स-इलेवन का नेतृत्व किया. उन्होंने प्रोड्यूर्स-इलेवन के खिलाफ मैच खेला.


इस मैच में श्रीसंत ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और अच्छी बल्लेबाजी की. श्रीसंत इस प्रदर्शनी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए और उन्होंने तिरंगा भी लहराया.


उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और वापसी कर चुका हूं. मैं अपनी वापसी की शुरुआत करूंगा. मैं यहां से तिरुवनंतपुरम जाउंगा और उसके बाद आगे बढूंगा. इसके बाद भारतीय टीम में वापसी करूंगा."


बीसीसीआई से लगे प्रतिबंध के बाद श्रीसंत को किसी भी क्रिकेट के मैदान पर प्रवेश की अनुमति नहीं थी. यहां तक कि वह टीम की ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget