एक्सप्लोरर

अतीत को भुलाकर बेखौफ होकर खेले श्रीलंका: रसेल अर्नाल्ड

श्रीलंका के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड ने आज कहा कि मौजूदा टीम को अतीत की बुरी यादों को भुलाकर भारत में पहला टेस्ट जीतना चाहिये.

कोलकाता: श्रीलंका के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड ने आज कहा कि मौजूदा टीम को अतीत की बुरी यादों को भुलाकर भारत में पहला टेस्ट जीतना चाहिये.

इसे कठिन चुनौती बताते हुए क्रिकेटर से कमेंटेटर बने अर्नाल्ड ने कहा,‘‘उसके लिये पहली चुनौती इतिहास को भुलाने की है. भारत दौरा हमेशा कठिन होता है, श्रीलंका की बेहतर टीमों के लिये भी.’’

उन्होंने कहा,‘‘शुरूआती चुनौती यह भूलना है कि भारतीय टीम अतीत में कितनी खतरनाक रही है. इसे भूलकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘आपको यथार्थवादी होना होगा. भारत बहुत अच्छी टीम है. कई दूसरी टीमों को इससे जलन होती होगी.’’ दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है लेकिन अर्नाल्ड को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ सफलता के बाद वे भारत में इसे दोहरायेंगे.

भारत के हाथों तीनों प्रारूपों में 0-9 से हारने के बाद श्रीलंका ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को 2-0 से हराया.

अर्नाल्ड ने कहा,‘‘श्रीलंकाई टीम यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगी. वे बेहतर खेल रहे हैं. खुद पर विश्वास रखते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा.’’

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कल कहा था कि भारत-श्रीलंका क्रिकेट के ओवरडोज पर गौर करना होगा. इस बारे में अर्नाल्ड ने कहा,‘‘यह सही है. लगातार क्रिकेट उबाउ होता है और इसकी चमक कम हो जाती है. अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने से खेल रोमांचक बना रहता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget