एक्सप्लोरर

RR vs DC: संजू सैमसन को नहीं थी जीत की उम्मीद, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

RR vs DC: मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि जब 42 रनों पर पांच विकेट गिर गए थे, तो उन्होंने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी.

RR vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के सातवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के मुंह से जीत छीन ली. दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में एक समय राजस्थान ने सिर्फ 42 रनों पर अपने पांच अहम विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि जब उनकी टीम ने 10वें ओवर में महज़ 42 रनों पर पांच विकेट गवां दिए थे, तो उन्होंने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी. हालांकि, डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस ने विस्फोटक पारियां खेलकर अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी. 

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कहा, "हां, उस समय लग रहा था कि हम हार जाएंगे. लेकिन जीत की भी उम्मीद थी. क्योंकि हमारे पास डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस थे. सच कहूं तो मुझे लग रहा था कि यहां से जीतना मुश्किल है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यह सब परिस्थितियों को समझने पर था. शुरुआत में गेंद रुक कर आ रही थी, जिस वजह से हमने हार्ड लेथ के साथ गति में बदलाव किया जो हमारे काम आया."

संजू ने आगे कहा, "हमारे पास तीन बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और यही हमारी ताकत है. यह दूसरी टीमों के मुकाबले थोड़ा अलग है तभी हम इसे अलग तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं."

मॉरिस और मिलर ने दिलाई जीत 

राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर. मिलर ने पहले 43 गेंदो में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े. वहीं मॉरिस ने अंत में 18 गेंदो में चार छक्कों की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए. 

वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने कमाल की गेंदबाजी. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं क्रिस मॉरिस को एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget