एक्सप्लोरर

WTC फाइनल को लेकर रॉस टेलर ने कहा- चयनकर्ताओं के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम की बेंच स्टेंथ सामने आई है. उन्होंने कहा कि अब चयनकर्ताओं के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम सेलेक्ट करने में आसानी होगी.

स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपनी 'बेंच स्ट्रेंथ' (वह खिलाड़ी जिन्हें मुख्य खिलाड़ियों की मौजूदगी में मौका नहीं मिल पाता) की क्षमता दिखा दी है और चयनकर्ताओं के पास भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए टीम का चयन करते समय पर्याप्त विकल्प होंगे. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए 6 बदलाव किए. उसने भारत के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया तो कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए.

कीवी टीम इंग्लैंड की धरती पर 22 साल में पहली सीरीज जीतने के करीब है. उसने मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के नौ विकेट 122 रन पर गिरा दिए थे. इंग्लैंड को अभी केवल 37 रन की बढ़त हासिल है. टेलर ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, 'यह उनके लिए ही टीम के लिए भी चुनौती थी. हमारे ​कई खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे थे. कुछ को चोटिल होने के कारण मजबूर होकर बाहर बैठना पड़ा तो कुछ को (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आराम दिया गया.' टेलर ने कहा, 'इन खिलाड़ियों ने इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इससे चयनकर्ताओं के पास विश्व कप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पर्याप्त विकल्प हो गए हैं.' कप्तान केन विलियमसन को कोहनी की चोट के कारण बाहर होना पड़ा जबकि चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज टिम साउदी और काइल जैमीसन को आराम दिया. इनकी जगह टीम में लिए गए विल यंग, मैट हेनरी और अजाज पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा इस मैच में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की. बता दें कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कही ये बात 

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उम्मीद जतायी कि भारतीय सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने पर युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, 'हमारे बल्लेबाज काफी युवा हैं और उन्हें कम अनुभव है. शीर्ष सात बल्लेबाजों में जो रूट ही ऐसे हैं जिन्हें अच्छा खासा अनुभव है.' सिल्वरवुड ने कहा, 'जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के आने से युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी. हमने पूर्व में भी ऐसा देखा है कि जब आप अनुभवी खिलाड़ियों के बीच में अनुभवहीन खिलाड़ियों को रखते हों तो उन्हें सीखने में मदद मिलती है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय सीरीज में ऐसा होगा.'

ये भी पढ़ें :-

IND Vs NZ: फाइनल के लिए तैयार हैं ट्रेंट बोल्ट, परेशानी को भी बयां किया

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को दिए खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget