एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रॉस टेलर

टेलर ने ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की गेंद पर मिड ऑन पर तीन रन लेकर फ्लेमिंग को पीछे किया. टेलर के अब 99 टेस्ट में 7,174 रन हो गए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.28 रहा.

रॉस टेलर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को यह मुकाम हासिल किया. इस मामले में उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा है. टेलर ने ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की गेंद पर मिड ऑन पर तीन रन लेकर फ्लेमिंग को पीछे किया. टेलर के अब 99 टेस्ट में 7,174 रन हो गए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.28 रहा. अपने टेस्ट करियर में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 19 शतक और 33 अर्धशतक जमा चुका है. फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 7,172 रन बनाए थे. इससे पहले टेलर वनडे में फ्लेमिंग को अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे कर चुके हैं. टेलर अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. तीन प्रारूपों को मिलकर अब टेलर के 17,250 रन हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टेलर लगातार दबाव में दिख रहे थे. वो मेलबर्न में इतिहास रच सकते थे लेकिन वो सिर्फ 6 रन ही बना पाए. हालांकि इस दौरान वो इस दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. इसमें 80,22, 4, 2, 22 और 22 रन शामिल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget