एक्सप्लोरर

Ashes 1st Test, ENG vs AUS Day 2: बर्न्स के शतक की मदद से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

Ashes: एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 284 रनों के जवाब में 4 विकेट गंवाकर 267 रन बना लिए हैं.

बड़ी एशेज़ सीरीज़ में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाकर इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज़ रोरी बर्न्स ने मेज़बान टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है. एशेज़ के पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 284 रनों के जवाब में चार विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं. वह आस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 284 के स्कोर से अभी 17 रन पीछे है. रोरी बर्न्स ने बीते दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और नाबाद 125 रन बनाए. बर्न्‍स ने अपनी पारी में 282 गेंदों का सामना किया है और 16 चौके लगाए हैं. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक उनका साथ बेन स्टोक्स ने दिया. स्टोक्स भी 38 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट खोए 10 रनों के साथ की थी. टीम का स्कोर 22 तक ही पहुंचा था कि जेम्स पैटिनसन ने खतरनाक जेसन रॉय (10) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. यहां से बर्न्‍स और रूट ने इंग्लैंड के लिए शतकीय साझेदारी कर उसकी नींव मजबूत की. अर्धशतक पूरा करने के बाद रूट 154 के कुल स्कोर पर पीटर सिडल की गेंद पर उनको ही सीधा कैच दे बैठे. रूट ने 119 गेंदों पर 57 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे. जोए डेनले सिर्फ 18 रन ही बना सके और पैटिनसन का दूसरा शिकार बने. जोस बटलर भी पांच रनों के निजी स्कोर से आगे नहीं जा सके. इन दो लगातार झटकों से आस्ट्रेलिया कुछ देर के ही लिए सही इंग्लैंड पर हावी होती दिख रही थी लेकिन बर्न्‍स और स्टोक्स ने ऐसा नहीं होने दिया. लेकिन दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड की तरफ झुका रहा. बर्न्‍स ने कल के खेल में 71वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन ले अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. इसी के साथ बर्न्‍स एशेज पदार्पण में शतक जमाने वाले इंग्लैंड के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं. स्टोक्स के साथ बर्न्‍स ने अभी तक पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़ लिए हैं. इससे पहले बर्न्‍स ने कप्तान जोए रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की. इससे पहले, पहले दिन स्टीवन स्मिथ ने आस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 122 रनों पर अपने आठ विकेट खोने वाली आस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने 144 रनों की पारी खेली और पीटर सिडल (44) तथा नाथन लॉयन (नाबाद 12) के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कर अपनी टीम को जल्दी सिमटने से बचाया. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच और क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget