एक्सप्लोरर

IND vs BAN 2nd Test: रोहित-यशस्वी ने 3 ओवरों में 51 रन बनाकर रचा इतिहास, जो कभी नहीं हुआ वह कर दिखाया

IND vs BAN 2nd Test: रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भारत को कानपुर टेस्ट में विस्फोटक शुरुआत दी. टीम इंडिया ने 3 ओवरों में 51 रन बना डाले.

Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में करारा जवाब दिया है. उसको रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी में शानदार शुरुआत दी. रोहित और यशस्वी ने 3 ओवरों में ही स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया. रोहित इस दौरान 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि यशस्वी 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन दोनों की साझेदारी ने टेस्ट रिकॉर्ड बना दिया है.

रोहित और यशस्वी के दम पर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम है. रोहित और यशस्वी ने 3 ओवरों में 51 रन बना लिए थे. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड इससे पहले इंग्लैंड के नाम दर्ज था. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा छुआ था. वहीं इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1994 में 4.3 ओवरों में 50 रन बनाए थे.

रोहित-यशस्वी ने किया विस्फोटक प्रदर्शन -

कानपुर टेस्ट में रोहित और यशस्वी ने कमाल कर दिया. यशस्वी ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने इस दौरान 72 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए. रोहित की पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल रहा. यशस्वी ने आउट होने से पहले टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया था.

टेस्ट में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम -

टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे तेज 100 रनों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. भारत ने 10.1 ओवरों में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया है. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के नाम था. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 12.2 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छुआ था.

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 233 रन -

बांग्लादेश ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 233 रन बनाए. उसके लिए मोमिनुल हक ने नाबाद शतक जड़ा. उन्होंने 194 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. इस दौरान 17 चौके और 1 छक्का लगाया. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 31 रनों की पारी खेली.

 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN 2nd Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 233 रनों पर किया ढेर, बुमराह ने बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget