एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: रोहित शर्मा के फिट नहीं होने से कोच द्रविड़ की समस्या हुई खत्म, टीम से बाहर नहीं होगा यह स्टार खिलाड़ी

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी नहीं हो रही है. शुभमन गिल और केएल राहुल ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी नहीं होगी. चोट से उभर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हो पाए हैं. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में रहेगी. इसके साथ ही कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट की एक बड़ी समस्या का हल भी हो गया है.

दरअसल, रोहित शर्मा अगर टीम में वापस आ जाते तो कोच राहुल द्रविड़ को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ता. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखते हुए बदलाव करना टीम मैनेजमेंट के लिए परेशानी का सबब बन जाता.

रोहित शर्मा के वापसी करने की स्थिति में शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ता. टीम मैनेजमेंट का यह कदम युवा बल्लेबाज के कॉन्फिडेंस को चोट पहुंचा सकता था क्योंकि उन्होंने पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है. चूंकि पुजारा ने भी शतक लगाया था इसलिए सीनियर होने की वजह से उन्हें तवज्जों मिलना तय था. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी मुश्किल स्थितियों में 86 रन की पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.

जल्द ठीक हो जाएंगे रोहित शर्मा

हालांकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अभी फिट नहीं हुए हैं. रोहित शर्मा की वापसी कब होगी इसे लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. मेडिकल टीम का कहना है कि रोहित शर्मा बेहतर कर रहे हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा का अंगूठा चोटिल हो गया था. रोहित शर्मा के अंगूठे में फ्रैक्चर तो नहीं हुआ है, पर वह डिस्लोकेट हो गया है. रोहित शर्मा हालांकि दूसरे वनडे में चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे और उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया.

IPL Auction 2023: किस टीम में है कितने स्लॉट खाली, सभी फ्रेंजाइजियों के पर्स में है कितना पैसा, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: दूसरे ही ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट, अर्शदीप ने सेफर्ट को किया आउट
LIVE: दूसरे ही ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट, अर्शदीप ने सेफर्ट को किया आउट
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget