एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा बोले- शेन वॉर्न का जाना क्रिकेट जगत के लिए बड़ा नुकसान, विराट ने कही ये इमोशनल बात

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताया है.

भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली (Mohali) में खेला जा रहा है. यहां दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अचानक हुए शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन पर शोक व्यक्त किया है. दोनों खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न के क्रिकेट में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के निधन को क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा नुकसान बताया. वहीं, विराट कोहली ने भी उन्हें याद करते हुए इमोशनल बात कही.

रोहित शर्मा ने शेन वॉर्न के परिवार के लिए जताई सहानुभूति
BCCI द्वारा जारी किए गए वीडियो में रोहित शर्मा महान स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को सहानुभूति देते हुए कहते हैं, 'शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनना बड़ा दुखद रहा. क्रिकेट जगत के लिए ये बहुत बड़ा झटका है. हम सभी क्रिकेट की दुनिया में उनके योगदान को जानते हैं. उन्होंने युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा दी है. मैं अब बस उनके परिवार और तीन बच्चों के लिए सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं. उनका जाना वाकई बहुत दुखद रहा.'

विराट कोहली ने क्या कहा
शेन वार्न के अचानक हुए निधन पर विराट कोहली थोड़े इमोशनल दिखाई दिए. उन्होंने कहा, 'कल रात शेन वार्न के निधन की खबर मिली. जिंदगी बड़ी ही अप्रत्याशित होती है. हमें उन पलों के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए जो हमें जीने के लिए मिलते हैं. 52 साल की उम्र में गुजरना बिल्कुल ही अप्रत्याशित है. मैं इस बात का शुक्रगुजार हूं कि मैं उन्हें जानता हूं. मेरे लिए वह क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहेंगे. मेरी सहानुभूति उनके परिवार, बच्चे और चाहने वालों के साथ है.'

थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे वॉर्न
शेन वॉर्न थाईलैंड में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे. यहां उन्हें एक विला के कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया. अब तक जो जानकारियां उपलब्ध हैं, उनके मुताबिक, शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक की वजह से हुआ. 52 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें..

आज तक भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है श्रीलंकाई टीम, ऐसा है ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड

यूक्रेन पर हमला कर खेलों में अलग-थलग पड़ा रूस, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget