एक्सप्लोरर

यूक्रेन पर हमला कर खेलों में अलग-थलग पड़ा रूस, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया बैन

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अंतर्गत आने वाले सभी टूर्नामेंट्स में अब रूस के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के यूक्रेन पर हमला करने के फैसले का परिणाम अब उनके देश के खिलाड़ी भुगत रहे हैं. एक के बाद एक कई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में रूस का बायकॉट हो रहा है. ताजा मामला वर्ल्ड एथेलेटिक्स (World Athletics) का है. वर्ल्ड एथेलेटिक्स के अंतर्गत आने वाले सभी टूर्नामेंट में अब रूस के खिलाड़ी (Russian Athletes) हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक बयान जारी कर कहा है, 'रूस के सभी एथलीट, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों को वर्ल्ड एथेलेटिक्स सीरीज के तहत होने वाले सभी टूर्नामेंट्स से तत्काल प्रभाव से बाहर किया जाता है.'

वर्ल्ड एथलेटिक्स के इस फैसले से रूस के खिलाड़ी इस साल ऑरेगन में होने वाली वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप, बेलग्रेड में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप और मस्कट में 4 मार्च से शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रेसिडेंट सेबेस्टियन कोए ने कहा है, 'किसी सरकार के फैसलों के कारण खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है लेकिन इस बार रूस के खिलाफ दुनियाभर की सरकारें, संगठन और बिजनेस सेक्टर प्रतिबंध लगा रहे हैं. ऐसे में स्पोर्ट्स को भी आगे आना होगा और इस युद्ध को रोकने के लिए और शांति को फिर से बहाल करने के लिए अन्य संस्थाओं की कोशिशों में सहयोग देना होगा.'

इससे पहले फीफा और यूईएफए ने सोमवार को अगली सूचना तक रूस को सभी इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन से निलंबित कर दिया था. यानी रूस अब इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. इसके अलावा फॉर्मूला वन रशियन ग्रां प्री और वर्ल्ड कप स्की इवेंट जैसे बड़े आयोजन भी अब रूस में नहीं होंगे. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी सभी स्पोर्ट्स फेडरेशन से रूस या बेलारूस में आयोजित होने वाले सभी टूर्नामेंट को रद्द करने और किसी अन्य जगह पर इन्हें आयोजित करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें..

PSL 2022 Final मैच में 41 साल के हफीज ने मचाई धूम, लाहौर कलंदर्स पहली बार बना चैंपियन

जज्बे को सलाम, रणजी ट्रॉफी के बीच बेटी गुजरी, अब पिता भी दुनिया छोड़ गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget