एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: 1,2 नहीं..., रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने

Rohit Sharma Records: एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे (IND vs AUS 2nd ODI) में रोहित शर्मा ने 97 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. इसमें उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

रोहित शर्मा ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. ये पारी तब आई जब भारत के 2 विकेट 17 रन पर गिर गए थे. शुभमन गिल (9) और विराट कोहली (0) एक ही ओवर में आउट हो गए थे, जिसके बाद रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 118 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 97 गेंदों में 75.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े. इस पारी में रोहित ने 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. अब रोहित इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, गांगुली चौथे पर पहुंच गए हैं. रोहित से आगे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं.

सचिन ने भारत के लिए वनडे में 18426 रन बनाए हैं. वह न सिर्फ भारत बल्कि वनडे में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 14181 रन बनाए हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया का ये दौरा कोहली के लिए बुरे सपने की तरफ रहा है, कोहली शुरूआती 2 मैचों में 
'डक' आउट हुए हैं.

ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा ने 73 रनों की इस पारी में 2 छक्के लगाए, जो उन्होंने एक ही ओवर में लगाए थे. इसी के साथ वह सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं. ये साबित करता है कि उन्हें क्रिकेट का हिटमैन ऐसे ही नहीं कहा जाता.

ऑस्ट्रेलिया में पूरे किए 1000 वनडे रन

रोहित शर्मा ने सिर्फ 2 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे किए. ऑस्ट्रेलिया में 1000 वनडे रन बनाने वाले और भी भारतीय हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget