एक्सप्लोरर

क्रिकेट न खेल पाने के कारण बेचैन रोहित शर्मा, बताया किस चीज का है सबसे ज्यादा इंतजार

लॉकडाउन से पहले रोहित शर्मा चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लग गई थी.

कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है. ऐसे में लगभग डेढ़ महीने से बंद क्रिकेट मैचों के फिर से शुरू होने में और वक्त लगना तय है. फैंस की तरह की क्रिकेटर भी खेल के फिर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा भी फिर से बैटिंग शुरू करने का बेचैनी से इंतजार कर रहे हैं.

घर में क्रिकेट खेलने के लिए जगह नहीं

पिछले कुछ दिनों में रोहित टीम इंडिया के अपने मौजूदा और पुराने साथियों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते रहे हैं. इस बीच एक टीवी शो के इंटरव्यू में बात करते हुए रोहित इस बात से निराश थे कि उनके पास घर में क्रिकेट खेलने के लिए ज्यादा जगह नहीं है.

स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ चर्चा करते हुए रोहित ने कहा, "काश मेरे पास घर के अंदर क्रिकेट खेलने के लिए काफी जगह होती. लेकिन दुर्भाग्य से मुंबई में यह जगह बहुत ही अलग है और अपने अपार्टमेंट में ही रहना पड़ता है. हम उन लोगों की तरह किस्मत वाले नहीं हैं, जहां आपके पास खेलने के लिए अपनी जगह होती है."

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित ने लॉकडाउन के बीच 30 अप्रैल को ही अपना 33वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने कहा, " मैं जो कुछ भी थोड़ा बहुत कर सकता हूं, उसे करने की कोशिश कर रहा हूं. उम्मीद है, जल्द ही जिम खुलेंगे और मैं वहां जा सकता हूं."

बड़े हिट मारने का इंतजार

रोहित ने साथ ही कहा कि वो गेंद को दूर तक मारना पसंद करते हैं और इस वक्त वो इसे मिस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं बॉल को हिट करना बहुत मिस कर रहा हूं. आप सबको पता है कि मैं बॉल को बहुत दूर तक मारना पसंद करता हूं, लेकिन यहां पर जगह ज्यादा नहीं है. मैं अब बाहर जाकर और गेंद को हिट करने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता."

लॉकडाउन से पहले रोहित चोट के कारण करीब डेढ़ महीने से टीम से बाहर चल रहे थे. रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी टी20 मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वो वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे.

ये भी पढ़ें

मानहानि के नोटिस पर शोएब अख्तर का पलटवार, कहा- ‘मुंहतोड़ जवाब दूंगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget