एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने मैदान पर ट्रेनिंग शुरू की, बोले- अब कुछ काम करने का एहसास हुआ

रोहित शर्मा चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि अब स्टार खिलाड़ी अपनी चोट से पूरी तरह से उभर चुका है.

कोरोना वायरस के चलते तीन महीनों से टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घरों में कैद थे. लेकिन अब खिलाड़ियों ने मैदान पर जाकर अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. टीम इंडिया के लिमिटिड ओवर्स के उपकप्तान रोहति शर्मा भी मैदान पर वापसी करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं. रोहित शर्मा ने एक तस्वीर के जरिए मैदान पर अपनी ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी.

रोहित शर्मा ने मैदान पर ट्रेनिंग करने की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, ''वापसी करके अच्छा महसूस हो रहा है. लगता है मैंने कुछ काम किया. ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने एक लंबे वक्त के बाद यह काम किया है.''

बता दें कि कोरोना वायरस ने खेलों पर बेहद ही बुरा प्रभाव डाला है. मार्च के दूसरे हफ्ते के बाद से ही टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घरों में कैद थे. मार्च के दूसरे हफ्ते में टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया था. हालांकि रोहित शर्मा चोट की वजह से उस टीम का हिस्सा नहीं थे.

जल्द हो सकता है कैंप का आयोजन

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उस चोट की वजह से रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि रोहित शर्मा के 29 मार्च से शुरू होने वाली आईपीएल में वापसी के आसार थे. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 13 को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि बीसीसीआई जल्द ही अपने सभी खिलाड़ियों के लिए धर्मशाला में ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर सकती है. हिमाचल प्रदेश में महामारी का कहर कम होने की वजह से धर्मशाला को कैंप के लिए चुना गया है. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने कैंप को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है.

पाकिस्तान के 29 खिलाड़ियों का दोबारा होगा कोरोना टेस्ट, पीसीबी ने लिया फैसला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget