एक्सप्लोरर

T20 World Cup: अश्विन की वापसी पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

अफगानिस्तान के खिलाफ अश्विन ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट चटकाए. मैच के बाद अब अश्विन को लेकर टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है.

Rohit Sharma on Ashwin: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से लगभग पांच साल बाद लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में वापसी करने वाले सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने दमदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ अश्विन ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट चटकाए. मैच के बाद अब अश्विन को लेकर टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. आइये जानें कि हिटमैन ने क्या कुछ कहा. 

भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी से टीम को हमेशा फायदा मिलता है, क्योंकि यह अनुभवी ऑफ स्पिनर हमेशा विकेट की तलाश में रहता है. चार साल से ज्यादा समय के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. 

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, "वह शानदार गेंदबाज है और इसमें कोई शक नहीं है. उसने इतनी क्रिकेट खेली है और इतने विकेट लिये हैं. उसे पता था कि यह उसके लिये चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वह तीन या चार साल बाद सीमित ओवरों का क्रिकेट खेल रहा था. वह हमेशा विकेट की तलाश में रहता है और टीम में उसके जैसा खिलाड़ी होने पर फायदा रहता है. वह अपनी गेंदबाजी को बखूबी समझता है और उसने आईपीएल में भी शानदार गेंदबाजी की थी. उम्मीद है कि आगे भी वह हमारे लिये ऐसी ही गेंदबाजी करता रहेगा."

भारत के लिये अभी सेमीफाइनल की डगर मुश्किल है, लेकिन भारत पाकिस्तान फाइनल की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, "आप फाइनल की बात कर रहे हैं जिसकी राह हमारे लिये अभी लंबी है. अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड मैच में कौन जीतता है और कौन हारता है. हम अभी इतने आगे की नहीं सोच रहे हैं. हमें अगले मैच के बारे में सोचना है और फिर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड मैच हमारे लिये अहम है. सो फाइनल अभी दूर की कौड़ी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
BCCI ने अजीत अगरकर को दी विदाई, भड़के फैंस; बोले- 'परवाह नहीं'
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget