एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: अक्षर पटेल की हैट्रिक में बाधा बने कप्तान रोहित, बुरी तरह हुए ट्रोल; फैंस बोले - कैच छोड़ने के लिए जिगरा...

Rohit Sharma Catch Drop: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कैच ड्रॉप करने के कारण खूब ट्रोल हो रहे हैं. इस कैच ड्रॉप के कारण अक्षर पटेल अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए.

Rohit Sharma Catch Drop Deny Axar Patel Hat Trick: रोहित शर्मा ने कैच ड्रॉप ना किया होता तो अक्षर पटेल हैट्रिक पूरी कर चुके होते. अक्षर पटेल अपने स्पेल के पहले ही ओवर में बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर हावी रहे. वो लगातार दो गेंदों पर तंजीद हसन और मुश्फिकुर रहीम का विकेट ले चुके थे, लेकिन हैट्रिक बॉल पर रोहित शर्मा ने जाकिर अली का कैच छोड़ दिया था. कैच छूटने के बाद निराशा में रोहित को जमीन पर हाथ पटकते भी देखा गया. यह कैच छोड़ने के लिए रोहित शर्मा जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

यह मामला बांग्लादेश की पारी के 9वें ओवर का है, जब अक्षर पटेल अपने स्पेल का पहला ओवर करने आए. तंजीद हसन क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन ओवर की दूसरी ही गेंद पर पटेल ने उनको 25 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया. बांग्लादेश बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तंभ यानी मुश्फिकुर रहीम भी अगली ही गेंद पर आउट हो गए. वहीं जब जाकिर अली बैटिंग के लिए आए तो गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर रोहित शर्मा के पास गई, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई थी.

फैंस ने किया खूब ट्रोल

रोहित शर्मा को कैच छोड़ने के लिए खूब ट्रोल होना पड़ रहा है. एक फैन ने कहा कि अक्षर पटेल ICC टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने की उपलब्धि के हकदार थे, लेकिन रोहित ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. किसी ने उन्हें 'सुपरस्टार' तक कह दिया और यह कहकर ट्रोल किया गया कि कैच छोड़ने के लिए भी जिगरा चाहिए होता है. फैंस ने उन्हें यहीं नहीं बख्शा, एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि रोहित के कैच छोड़ने के कारण ही बांग्लादेश 100 के स्कोर को पार कर पाया.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget