एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी के मुरीद हुए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- एक ही ओवर में कर दिया कमाल

T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए और इंडिया को नामुमकिन नज़र आ रही जीत दिला दी.

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की है. भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में तीन विकेट हासिल किए. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की सराहना की है. रोहित शर्मा का कहना है कि शमी ने लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी की और एक ही ओवर में कमाल करके दिखा दिया.

रोहित शर्मा ने हालांकि माना कि टीम इंडिया को 10 से 15 रन और बनाने की जरूरत थी. मैच के बाद कप्तान ने कहा, ''हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही. अंत में हम 10 से 15 रन और बना सकते थे. हम चाहते थे कि सेट बल्लेबाज आखिर कर टिका रहे. सूर्यकुमार ने ऐसा किया. बाउंस वाली पिच पर इतनी अच्छी बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. लेकिन आपको स्मार्ट तरीके से खेलना होता है. आपको हर ओवर में किसी तरह से 8 या 9 रन बनाने ही होते हैं.''

रोहित शर्मा को अपने गेंदबाजों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. रोहित ने कहा, ''हमारे अंदर सुधार की बहुत संभावना है. खासतौर पर बॉलिंग डिपार्टमेंट में काम करने की जरूरत है. आपको चीजें सिंपल रखनी होंगी. यह हमारे लिए अच्छा मुकाबला साबित हुआ.''

शमी की हुई जमकर तारीफ

रोहित शर्मा ने आगे कहा, ''मोहम्मद शमी लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे. मैं उन्हें चैलेंज देना चाहता था. इसलिए मैंने शमी को आखिरी ओवर डालने के लिए कहा. शमी ने एक ही ओवर में खुद को साबित कर दिया.''

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में 5 विकेट थे. लेकिन आखिरी ओवर की अंतिम 4 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया इस मैच को 6 रन से हार गया. शमी ने एक ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिए और भारत को शानदार जीत दिलाई.

IND Vs AUS Warm-Up Match Hightlights: शमी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर पलटा मैच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget