एक्सप्लोरर

IND Vs AUS Warm-Up Match Hightlights: शमी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर पलटा मैच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

T20 World Cup 2022: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वार्म-अप मैच में 6 रन से मात दी. मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर इंडिया को जीत दिलाई.

India Vs Australia Warm-Up Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मुकाबले में भारत ने 6 रन से शानदार जीत दर्ज की. भारत की ओर से मिले 187 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 180 रन ही बना पाई. भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने एक ओवर में चार रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए.

187 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. 4.4 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 50 रन पूरे कर लिए थे. मार्श बेहद खतरनाक बल्लेबाजी करते नज़र आ रहे थे. छठे ओवर में हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने मार्श को आउट करके इंडिया को राहत की सांस दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया ने 64 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की रनगति पर थोड़ा अंकुश लगा. स्टीव स्मिथ को बड़े शॉट खेलने में कामयाबी नहीं मिली. काफी संघर्ष के बाद स्मिथ 12 गेंद में 11 रन बनाकर चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए. फिंच ने हालांकि एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मैच पर बनी रही.

फिंच एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. फिंच को मैक्सवेल का भी अच्छा साथ मिला. मैक्सवेल ने चहल को खासतौर पर निशाने पर लिया. मैक्सवेल ने 16 गेंद पर 23 रन की पारी खेली.

फिंच और मैक्सवेल के आउट होने के बाद मैच का रुख बदल गया. 19वें ओवर में कोहली ने शानदार फील्डिंग करते हुए टिम डेविड को रन आउट किया. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 20 ओवर में गेंदबाजी करने के लिए शमी को मैदान पर बुलाया.

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी. शमी ने कप्तान को निराश नहीं किया. शमी के ओवर की तीसरी गेंद पर कमिंस आउट हो गए. इसके बाद शमी ने एगर को रनआउट किया. शमी ने अपने ओवर आखिरी दो गेंदों पर पहले इंग्लिस और फिर रिचर्डसन को बोल्ड करके इंडिया को 6 रन से जीत दिला दी.

इससे पहले टीम इंडिया टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. भारत की ओर से केएल राहुल ने 33 गेंद में 57 रन की शानदार पारी खेली. भारत का मिडिल ऑर्डर हालांकि कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया. लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 33 गेंद में 50 रन बनाए. इन दोनों के अर्धशतकों की बदलौत ही टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा कर पाई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 विकेट लिए. स्टार्क, मैक्सवेल और एगर को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget