एक्सप्लोरर

INDvsPAK एशिया कप 2018: रोहित ने की टीम की तारीफ, शोएब-बाबर की साझेदारी देख बनाया ये प्लान

गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाज़ों को कमाल से भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दे दी.

गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाज़ों को कमाल से भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दे दी. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 162 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने इसे महज़ 29 ओवरों में हासिल कर लिया.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस जीत से खुश हैं और उन्होंने साथी खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की.

रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने मैच में शुरुआत से ही अनुशासन दिखाया. हमे कल की गलतियों से सीखने की कोशिश की. गेंदबाज़ों के लिए ये शानदार खेल रहा. हमने अपने प्लान पर अमल किया. स्पिनर्स ने उन पर दबाव बनाए रखा. लेकिन शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान के विकेट बहुत अहम थे क्योंकि उनके पास अच्छी बल्लेबाज़ी है. इसलिए हम उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहते थे. हमने स्टम्प टू स्टम्प गेंदबाज़ी और पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को रूम नहीं देने का प्लान बनाया था.'

इसके साथ ही रोहित बोले कि 'जब बाबर और शोएब मलिक के बीच साझेदारी बनने लगी तो हमने प्लान बनाया कि इस परिस्थिती में पैनिक नहीं करना और मुझे खुशी है कि हमने ऐसा ही किया.'

कप्तान रोहित ने केदार जाधव की गेंदबाज़ी की भी जमकर तारीफ की और कहा, 'केदार अपनी गेंदबाज़ी पर काम कर रहा है. वो अपनी गेंदबाज़ी को बहुत गंभीरता से लेता है जो कि टीम के लिए बहुत अच्छा है. साथ ही हमें बतौर बोनस विकेट्स भी मिल रहे हैं. हार्दिक पांड्या की चोट के बाद बीच के ओवरों में उसकी गेंदबाज़ी बहुत अहम हो गई थी.'

केदार जाधव ने बीते दिन बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

रोहित शर्मा ने जाधव की गेंदबाज़ी के बाद अपनी बल्लेबाज़ी पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी पारी का लुत्फ उठाया. मैं एक अच्छी गेंद पर आउट हो गया लेकिन इस विकेट पर आकर जमना बेहद ज़रूरी थी. अब हम जानते हैं कि हमें यहां कैसे खेलना है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें साझेदारियां बनानी होंगी.

अंत में रोहित ने दिनेश कार्तिक और रायडु की पारियों की भी तारीफ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले पूरे जोश में दिखे गौतम गंभीर, टीम इंडिया को दिया ये मैसेज
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले पूरे जोश में दिखे गौतम गंभीर, टीम इंडिया को दिया ये मैसेज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget