एक्सप्लोरर

रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने टीम को दी गलतियों से सीखने की सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में रोमांचक हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम को गलतियों से सीखने की सलाह दी है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली रोमांचक हार के बाद कहा है कि टीम गलतियों से सीख लेकर अच्छी वापसी कर सकती है. तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आ गई और फिर मैच को 17-17 ओवरों का कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया ने इन 17 ओवरों में चार विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया.

इसके बाद भारत को डकवर्थ लुइस मैथड के तहत 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन मेहमान टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्द्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "चीजों पर अब ज्यादा सोचने का समय नहीं है. हम गलतियों से सीख लेकर अच्छी वापसी कर सकते हैं. हमने बल्ले से शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन मध्यम ओवरों में टीम लड़खड़ा गई. आखिरी में जब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमें लगा कि हम जीत जाएंगे. लेकिन पंत के आउट होने के बाद मैच फिर पलट गया."

भारतीय कप्तान ने मैच में शानदार अर्द्धशतक बनाने वाले धवन की तारीफ करते हुए कहा, "टॉप ऑर्डर में वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं. उन्होंने टी-20 में अब तक शतक नहीं लगाया है, लेकिन जिस तरह से वह खेलते हैं इससे उनको फायदा होता है."

कोहली ने भारी संख्या में मैच देखने आए भारतीय दर्शकों की प्रशंसा करते हुए कहा, "चाहें हम जहां कहीं भी खेलें, काफी संख्या में भारतीय दर्शक हमारा समर्थन करते आते हैं. यह एक नजदीकी मुकाबला था और दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इसे लेकर काफी उत्साहित थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget