एक्सप्लोरर

IND Vs SA: बीसीसीआई के फैसले से ऋषभ पंत को मिली बड़ी राहत, बताया क्यों जरूरी था बायो बबल से बाहर निकलना

IND Vs SA: बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आयोजन बिना बायो बबल के कर रहा है. बीसीसीआई के इस फैसले से पंत को राहत मिली है.

IND Vs SA: कोरोना वायरस के दौर में क्रिकेटर्स के लिए खेल के मैदान पर उतरना कहीं ज्यादा चुनौती वाला काम रहा है. बायो बबल की वजह से कई खिलाड़ियों ने अपना मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने की बातें कही हैं. हालांकि अब बीसीसीआई (BCCI) ने अपने खिलाड़ियों को राहत देने का एलान किया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका (INDvSA) के बीच खेली जाने वाली सीरीज बिना बायो बबल के ही आयोजित होगी. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया है.

विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत इस समय टीम इंडिया के साथ दिल्ली में है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज 9 जून से अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रही है. पंत का कहना है कि वो बिना बायो बबल के हो रही सीरीज का हिस्सा बनने अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "बायो-बबल से बाहर निकलना वास्तव में बहुत अच्छा एहसास है और उम्मीद है कि अब बायो-बबल जैसे हालात नहीं होंगे, इसलिए मैं जानकर बेहद खुश हूं."

दिमाग को आराम देना बेहद जरूरी

पंत का मानना है कि क्रिकेटर्स के लिए अपने दिमाग को आराम देना बेहद जरूरी है. स्टार खिलाड़ी ने कहा, "जब आप पूरे साल खेलते रहते हैं, खासकर उस तरह के दबाव के साथ जो आपके दिमाग को आराम देने के लिए महत्वपूर्ण है. अगर आप अपने दिमाग को तरोताजा नहीं कर सकते हैं, तो आप अपना सौ प्रतिशत नहीं देंगे. हमें अपने ऊपर काम करते रहने की जरूरत है, ताकि आप तरोताजा रहें."

उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर युवा क्रिकेटर ने कहा कि वह विकेटकीपर-बल्लेबाज कहलाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, "जब भी मैं मैदान पर आता हूं तो मैं हमेशा अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं, लेकिन मैं हमेशा विकेटकीपर-बल्लेबाज ही रहा हूं, क्योंकि बचपन से ही कीपिंग शुरू की थी, क्योंकि मेरे पिता भी विकेटकीपर थे. इसी तरह मैंने विकेटकीपिंग करना शुरू किया."

Grand Slams: साल दर साल कैसे चलती रही फेडरर, नडाल और जोकोविच के बीच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने की रेस, देखिये टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget